{"_id":"5d17cb008ebc3e3cb5446af7","slug":"smiri-irani-varanasi-news-vns470241851","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या भ्रूण हत्या रोक मानवता का ऋृण चुकाएं डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या भ्रूण हत्या रोक मानवता का ऋृण चुकाएं डाक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाकर डाक्टर्स को मानवता का ऋृण चुकाना चाहिए। दुनिया भर से लोग मोक्ष की तलाश में काशी आते हैं। ऐसे में मोक्ष नगरी के चिकित्सक समाज को नई दिशा देने में भूमिका निभाएं।
बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काशी का सांस्कृतिक इतिहास रहा है कि यहां से समाज को दिशा मिली है। जीवन की आपाधापी में हम भूल जाते हैं कि एक ऋण है जिसे हमें चुकाना होगा। एमबीबीएस छात्रों से उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य है कि आप आगे चलकर डॉक्टर बनेंगे। ऐसे में इस ऋण (कन्या भ्रूण हत्या को रोकने) को मानवता के रूप में चुका सकते हैं। आज हमारे देश में डॉक्टरों की भूमिका अहम है। महाराष्ट्र के एक जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कन्या भ्रूण हत्या अधिक होती है लेकिन डॉक्टर पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों का पुरजोर विरोध करना होगा। स्मृति ईरानी ने कहा कि काशी में तो ऐसा नहीं होना चाहिए, क्योंकि यहां के लोगों का हिसाब तो बाबा चुकता करते हैं। उधर, सेवा भारती की ओर से लोहता में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने अमेठी में मिली जीत को न्याय, धर्म और आस्था की जीत बताया। उन्होंने कहा कि अमेठी में लोकसभा चुनाव में स्वयंसेवकों ने धन-संपत्ति, सत्ता की जमींदारी, जाति धर्म में द्वेष फैलाने वालों के खिलाफ चुनाव लड़ा था। देर रात वे दिल्ली रवाना हो गईं।