फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Smart City will collaborate on three university

स्मार्ट सिटी में सहयोग करेंगे तीनों विश्वविद्यालय

Fri, 10 Jun 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 10 Jun 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Smart City will collaborate on three university
नगर निगम में हस्ताक्षर के बाद नगर आयुक्त आैर महापौर के साथ तीनों विश्वविद्यालयों के कुलपति।
काशी को स्मार्ट सिटी बनाने में बीएचयू, काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय सहयोग करेंगे। तकनीकी मदद के साथ सांस्कृतिक विरासत को सहेजने एवं क्रियान्वयन में मदद करेंगे। गुरुवार को नगर निगम में मेयर रामगोपाल मोहले और तीनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने हस्ताक्षर किया। इससे पर्यटन, संस्कृति एवं विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन

बैठक में बीएचयू के कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी, काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पी नाग और संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे ने भरोसा दिलाया कि शहर के विकास में जो भी तकनीकी सहयोग के साथ विषय विशेषज्ञों की जरूरत होगी उसमें पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन



मेयर ने कहा कि इस एमओयू से स्मार्ट सिटी मिशन को बल तो मिलेगा ही साथ ही नगर निगम को विभिन्न विकास योजनाओं को नए स्वरूप में गति प्रदान करने मदद मिलेगी। नगर निगम और समझौते का उद्देश्य स्मार्ट सिटी मिशन को सफल बनाना और शहर को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल कराना है। संस्कृत विश्वविद्यालय संस्कृति, वेद, काशी विद्यापीठ गांधी एवं विरासत तथा बीएचयू तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा। इस मौके पर नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही, अपर नगर आयुक्त बीके द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त आरएस सेंगर, तहसीलदार अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed