{"_id":"5ff370108ebc3e41d76564c2","slug":"smart-city-varanasi-news-vns5672839129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब क्यूआर कोड बताएगा प्राचीन विरासत की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब क्यूआर कोड बताएगा प्राचीन विरासत की कहानी
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के प्राचीन विरासत की कहानी क्यूआर कोड बताएगा। शहर की ऐतिहासिक धरोहरों एवं प्राचीन विरासतों को संरक्षित करने के साथ साथ उसके बारे में सारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हेरिटेज साइनेज लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी से 5.08 करोड़ रुपये की लागत से सभी 84 घाटों पर साइनेज लगाने का काम मार्च तक पूरा कराया जाएगा। इस साइनेज में क्यूआर कोड भी होगा। इसे लोग अपने मोबाइल से स्कैन कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यहां आने वाले पर्यटकों, यात्रियों को आवश्यक सूचना उपलब्ध कराने के लिए गंगा नदी के किनारे घाटों पर हेरिटेज साइनेज का लाभ मिलेगा।
साइनेज का उद्देश्य लोगों को जानकारी देना है। इस पर उस स्थान, जिले और उसकी खासियत के बारे में बताया जाता है, ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को वहां की पूरी जानकारी मिल सके। घाटों पर इन्फॉरमेंशन साइनेज के अतिरिक्त कुछ चिह्नित स्थानों पर मानचित्र इंस्टालेशन व स्कल्पचर इंस्टालेशन का कार्य किया जाएगा। ताकि घाटों के विस्तार को मानचित्र के रूप में दर्शाया जा सकेगा। हेरिटेज साइनेज को विशेष प्रकार के धातु कार्टन स्टील और अन्य प्रकार के धातुओं से बनाया जाएगा, जो अंतरराष्ट्रीय मानक का होगा। साइनेज पर गंगा के जल स्तर में वृद्धि होने पर भी किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा। दिव्यांगों और दृष्टिहीन लोगों के लिए भी सुगम होगा। यह इस प्रकार का रहेगा कि हर मौसम में बेहतर ढंग से काम कर सके।
एक नजर में
- 84 घाटों पर हेरिटेज साइनेज
- 5.08 करोड़ रुपए से होगा काम
- ब्रेल लिपि होने के कारण दृष्टिहीन को पढ़ने में होगी आसानी
- साइनेज पर गंगा के जल स्तर का नहीं पड़ेगा प्रभाव