{"_id":"614b807f8ebc3efd187bc451","slug":"slow-speed-of-uploading-data-of-colleges-varanasi-news-vns6131505174","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालयों के डाटा अपलोड करने की रफ्तार सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालयों के डाटा अपलोड करने की रफ्तार सुस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों की सूची अपलोड करने की रफ्तार सुस्त है। कोरोना संक्रमण काल में छात्रों के घर चले जाने के कारण महाविद्यालय के सामने डाटा अपलोड करने में परेशानी हो रही है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार अब सिर्फ दो दिन ही बचे हुए हैं। महाविद्यालयों के सामने दो दिनों में संपूर्ण डाटा अपलोड करना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
ऐसे में संभावना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को तिथि आगे बढ़ानी होगी। संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से नौ सितंबर को प्रथमा, पूर्वमध्यमा, उत्तरमध्यमा, शास्त्री और आचार्य के छात्रों के आंकड़े को ऑनलाइन करने का निर्देश जारी किया गया है। 10 सितंबर से 24 सितंबर तक आंकड़ों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन करना था। 12 दिन बीत जाने के बाद भी आंकड़ों को अपलोड करने में महाविद्यालयों की रफ्तार बेहद सुस्त है। महाविद्यालयों का कहना है कि जुलाई में परीक्षा के बाद बच्चे अपने-अपने घर चले गए थे। इसके कारण डाटा अपलोड करने में परेशानी हो रही है। कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि महाविद्यालय डाटा अपलोड कर रहे हैं, हालांकि रफ्तार थोड़ी धीमी है।