{"_id":"5a58e80c4f1c1b63428b46e7","slug":"sixteen-death-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी का पारा तीन डिग्री तक लुढ़का, पूर्वांचल में ठंड से 16 की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी का पारा तीन डिग्री तक लुढ़का, पूर्वांचल में ठंड से 16 की गई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
ठंड से बढ़ी परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर बर्फबारी और हिमालय की सर्द हवाओं के चलते पूर्वांचल शीतलहर की चपेट में है। शुक्रवार को ठंड से पूर्वांचल के 10 जिलों में 16 लोगों की मौत हो गई। वाराणसी का अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस नीचे गिरने से गलन और ठिठुरन बढ़ गई।
मौसम अभी तीन से चार दिन तक इसी तरह रहने के आसार हैं। ठंड से आजमगढ़, मिर्जापुर और भदोही में तीन-तीन, जौनपुर और वाराणसी में दो-दो, गाजीपुर, बलिया और मऊ में एक-एक की मौत हो गई।
वाराणसी, बलिया, सोनभद्र, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, चंदौली और भदोही कोहरे की चपेट में रहे। कुछ जिलों में दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन उसका असर नहीं के बराबर रहा।
विज्ञापन
दिनभर हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई। बाबतपुर मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 15.0 और न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान तीन और न्यूनतम .5 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया।
गाजीपुर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार अरब और हिमालय से आ रही सर्द हवाओं का असर अभी पूर्वांचल में तीन से चार दिन तक बना रहेगा। धूप निकली भी तो इसका असर काफी कम होगा। पंद्रह जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है।