फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   six person taking into custody after blame of dharmantran at mau

कार्यक्रम की आड़ में कराया जा रहा था धर्मांतरण, पुलिस ने छापा मार छह को हिरासत में लिया

Thu, 11 May 2017 06:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Thu, 11 May 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
six person taking into custody after blame of dharmantran at mau
धर्मांतरण कार्यक्रम स्थल से बरामद बाइबिल और अन्य किताब।पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए 6 लोग - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के सलेमपुर मुहल्ले में बुधवार की शाम टेंट लगाकर हो रहे प्रार्थना सभा कार्यक्रम में धर्मांतरण कराने की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान मौके से धर्मांतरण के सबूत मिलने पर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन


 उपजिलाधिकारी सदर डा. राजेश कुमार ने बताया कि दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के सलेमपुर मुहल्ला निवासी नंदलाल पुत्र दूधनाथ के घर पर बिना अनुमति के चंगाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी कि सलेमपुर में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आयोजक से कार्यक्रम के आयोजन का अनुमति पत्र मांगा, लेकिन वह कुछ भी नहीं दिखा सका। मौके पर महिलाओं की काफी भीड़ थी। साथ ही पास्टर बरलाई गांव निवासी मंगलेश्वर मौके पर मौजूद था। पुलिस आयोजक नंदलाल से टेंट आदि हटाने को कहकर लौट गई। लेकिन इसके बाद भी कार्यक्रम जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सिसौदिया ने जिले के उच्चाधिकारियों को इस कार्यक्रम की सूचना दिया। इस पर एसडीएम सदर डा. राजेश को मौके पर जांच कर कार्रवाई करने के लिए भेजा गया।

एसडीएम सदर राजेश सीओ नगर पंकज सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। दोनो अधिकारियों को वहां ईसाइ धर्म के साहित्यिक पुस्तकों के साथ-साथ कुछ अन्य दस्तावेज भी मिले। इसमें लोगों के नाम आदि लिखे थे। 

धर्मांतरण के किया जा रहा था 'माइंडवाश'

six person taking into custody after blame of dharmantran at mau
धर्मांतरण कार्यक्रम स्थल से टेंट हटवाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हुआ कि लोगों को चंगाई प्रार्थना सभा के जरिए इस कार्यक्रम में जमा कर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है। इस पर मौके से आयोजक नंदलाल, पास्टर मंगेश्वर सहित छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

साथ ही मौजूद पुस्तकों और कापी आदि को कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है। दूसरी तरफ सीओ नगर पंकज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के लिए विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सिसौदिया ने तहरीर दे दिया है।

हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीओ ने बताया कि जांच में चाहे जो भी आए लेकिन एक बात तो साफ है कि इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed