फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six person killed in gas cylinder blast at azamgarh

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा, धार्मिक अनुष्ठान के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, छह की मौत

Tue, 12 Jun 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 12 Jun 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
Six person killed in gas cylinder blast at azamgarh
कोटवा गांव की घटना - फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां के एक गांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भोज के लिए खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के लीक होने से आग लग गई। घटना में छह लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा चक बंगाली गांव में सोमवार को दिन में भंडारे के लिए बन रहे भोजन के दौरान सिलेंडर रिसने से पास रखे भूसे में आग लग गई।
विज्ञापन


आग का धुआं टीन शेड वाले कमरे में भर गया। जिससे दम घुटने से दो मासूम समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है। डीएम ने भी घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक गलती बन गई काल...

Six person killed in gas cylinder blast at azamgarh
jk - फोटो : अमर उजाला
कोटवा चक बंगाली गांव की निवासी 80 वर्षीया रामताजी देवी पत्नी स्व. बलेश्वर ने गुरुमंत्र लिया था। इसी उपलक्ष्य में घर पर भंडारे का आयोजन किया था। जिसमें काफी लोग आए हुए थे।

सोमवार को दिन में एक टीनशेड लगे मकान के आगे गैस चूल्हे पर भोजन बन रहा था। जबकि मकान के बरामदे में भूसा रखा हुआ था। इसी दौरान सिलेंडर की पाइप लीक होने से भूसे में आग लग गई।

टीनशेड वाले कमरे में जहां पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे। वहीं कुछ और महिलाएं भी अपने बच्चों का लेकर आग से बचने के लिए अंदर चली गई। आग के कारण धुआं टीन शेड वाले कमरे में भर गया।

 

परिजनों की चित्कार से गूंजता रहा अस्पताल

Six person killed in gas cylinder blast at azamgarh
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
जिससे कमरे में मौजूद रामताजी (85) पत्नी स्व. बालेश्वर, कविता (48) पत्नी महेंद्र, पुजियंका (18) पुत्री महेंद्र निवासीगण कोटिला चक बंगाली थाना रानी की सराय, तारा देवी (50) पत्नी राजाराम निवासिनी बद्दोपुर थाना शहर कोतवाली, अनिता (44) पत्नी राजेंद्र, आराधना (2) पुत्री राजेंद्र निवासिनी जमीन नरहन खास थाना कोतवाली जीयनपुर, अंजलि (4) पुत्री हरिओम निवासिनी आंखीपुर थाना कोतवाली जीयनपुर दम घुटने से बेहोश हो गईं।

ग्रामीणों ने सभी को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। फिर सभी को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने पुजियंका को छोड़ अन्य छह को मृत घोषित कर दिया। पुजियंका अभी जिला अस्पताल में गंभीर हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed