{"_id":"5f173a2b2d20244f5e754941","slug":"six-including-the-district-president-of-the-scheduled-castes-department-of-congress-sued","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष सहित छह पर मुकदमा, पिंडरा विधायक की गुमशुदगी की सूचना चस्पा करने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष सहित छह पर मुकदमा, पिंडरा विधायक की गुमशुदगी की सूचना चस्पा करने पर कार्रवाई
Wed, 22 Jul 2020 12:25 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा फूलपुर थाने की दीवार पर वाराणसी के पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह की गुमशुदगी की सूचना चस्पा करने का मामला तूल पकड़ गया है। मंगलवार को भाजपा नेताओं ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रकरण को लेकर फूलपुर थाने में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
पिंडरा विधानसभा के भाजपा के चार मंडल अध्यक्ष मनीष पाठक, अरविंद मिश्र, अजय पटेल व सरमेश सिंह अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में फूलपुर थाने पहुंचे। भाजपा नेताओं ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पिंडरा के भाजपा विधायक डॉ. अवधेश सिंह के पद और मर्यादा के खिलाफ जाकर चट्टी-चौराहे पर सरेआम गाली दी गई।
विज्ञापन
इसके साथ ही षड्यंत्र के तहत उनके महीनों से गायब होने की भ्रामक खबर फैलाई गई। जबकि, पिंडरा विधायक कोरोना काल में लगातार क्षेत्र में रहे। बीती पांच जुलाई से वह अपना इलाज करा रहे हैं। फूलपुर थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर कांग्रेस पार्टी की अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
उधर, इंस्पेक्टर फूलपुर की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर सनवर अली ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को फूलपुर थाने आए कांग्रेसियों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।