फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SIT ask to uppsc president answer of 12 question in paper leak case

एसआईटी ने यूपीपीएससी अध्यक्ष को सौंपी 12 सवालों की लिस्ट, दो दिन के अंदर जवाब देने को कहा

Mon, 03 Jun 2019 08:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 Jun 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
SIT ask to uppsc president answer of 12 question in paper leak case

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर आउट होने के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के अध्यक्ष को 12 सवालों की सूची सौंप कर दो दिन में जवाब देने को कहा है। अध्यक्ष के जवाब के आधार पर जिला जेल में निरुद्ध यूपीपीएससी की परीक्षा नियंत्रक अंजू लता कटियार और कोलकाता निवासी प्रिंटिंग प्रेस के मालिक कौशिक कुमार को रिमांड पर लेकर आमने-सामने बैठा कर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


इस तरह से प्रकरण में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों की पूर्वांचल से लेकर कोलकाता तक छापेमारी जारी है, लेकिन अब तक कोई हत्थे नहीं चढ़ सका है। एसटीएफ ने बीती 28 मई को चोलापुर क्षेत्र से कौशिक कुमार को गिरफ्तार कर 2018 में यूपीपीएससी द्वारा आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर आउट होने के प्रकरण का खुलासा किया था।
विज्ञापन


कौशिक के मोबाइल की कॉल डिटेल और व्हाट्सऐप चैट के आधार पर 30 मई को मिलीभगत के आरोप में प्रयागराज से अंजू कटियार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने जांच के लिए एसपी क्राइम के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है, जो साक्ष्य जुटा रही है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि एसआईटी तफ्तीश कर रही है। सामने आए तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी की अब तक की तफ्तीश में जो जानकारियां मिली हैं, उसके अनुसार यूपीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं के पेपर आउट कराने वाले गिरोह में 50 से 60 लोग शामिल हैं। सभी को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed