फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SIR Pay special attention quality of forms and photos uploaded Senior Deputy Election Commissioner reviews

एसआईआर: अपलोड किए जा रहे फार्म, फोटो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें; वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने की समीक्षा

Thu, 18 Dec 2025 05:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 18 Dec 2025 05:46 AM IST
सार

Varanasi News:  वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने जिला निर्वाचन अधिकारी ने गणना प्रपत्रों की फीडिंग, मैपिंग तथा एएसडी श्रेणी के मतदाताओं के सत्यापन की विधानसभावार जानकारी भी साझा की।

विज्ञापन
SIR Pay special attention quality of forms and photos uploaded Senior Deputy Election Commissioner reviews
वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने की समीक्षा। - फोटो : संवाद

विस्तार

SIR Form Fill UP: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग, भारत निर्वाचन आयोग की अध्यक्षता में बुधवार को एसआईआर के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिले में चल रहे एसआईआर कार्यों की बिंदुवार जानकारी वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत की।

विज्ञापन


उन्होंने जनपद में अवस्थित सभी विधानसभावार मतदाताओं की मैपिंग, संग्रहीत किए गए गणना प्रपत्रों, पिछले चुनावों के मतदान प्रतिशत, जनपद की विधानसभावार भरे गए गणना प्रपत्रों की अद्यतन स्थिति, डिजिटाइज किए गए फार्मों का विवरण समेत अन्य जानकारियां दीं। 
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य जनपद में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसके तहत बीएलओ द्वारा घर-घर गणना प्रपत्र वितरित किए गए। 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग एवं फार्मों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी निरंतर अपेक्षित प्रगति के साथ चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने विधानसभावार अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी ईआरओ से प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जनपद के फीचर ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ स्टेटस’ की सराहना भी की। उन्होंने सभी से अपलोड किए जा रहे फार्मों एवं फोटो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे और कोई भी अपात्र मतदाता सूची में शामिल न हो, इस पर सभी लोग पूरी सतर्कता बरतें। एसआईआर कार्यों में फार्मों की मैपिंग, अपलोडिंग आदि की 100 प्रतिशत चेकिंग अनिवार्य रूप से की जाए।

उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ को पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे शुद्धता के साथ एसआईआर कार्यों को शीघ्रता से पूरा कर सकें। वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने फॉर्म-6 के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अनमैप्ड प्रकरणों के पुनः सत्यापन कराने के निर्देश दिए।

 उन्होंने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को पूर्ण पारदर्शिता के साथ तेजी से कराते हुए निर्धारित समयावधि में पूरा कराया जाए।

बैठक में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, सचिव भारत निर्वाचन आयोग अजय कुमार वर्मा, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (उ.प्र.) अखंड प्रताप सिंह, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन विपिन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed