फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   singer Anuradha Paudwal in varanasi appeal for aim to plant 50 thousand saplings in life

वाराणसी: अनुराधा पौडवाल का आह्वान, जीवन में 50 हजार पौधे लगाने का रखें लक्ष्य

Sun, 21 Nov 2021 12:54 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 Nov 2021 12:54 AM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत शनिवार को अमृता देवी स्मृति प्रकृति पूजन एवं वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसके तहत पद्मश्री एवार्ड विजेता बालीवुड गायिका अनुराधा पौडवाल की मौजूदगी में 690 पौधे लगाए गए। 

विज्ञापन
singer Anuradha Paudwal in varanasi appeal for aim to plant 50 thousand saplings in life
अनुराधा पौडवाल की मौजूदगी में लगाए पौधे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित करना है तो अपने जीवन में कम से कम 50 हजार पौधे जरूर लगाएं। उक्त बातें पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने शनिवार को अमृत महोत्सव के तहत वाराणसी के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-टू में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में कहीं।

विज्ञापन


स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित अमृता देवी स्मृति प्रकृति पूजन व पौधरोपण में संगीतज्ञ अनुराधा पौडवाल ने उद्यमियों से आह्वान किया कि अपने जीवनकाल में पौधे जरूर लगाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने कहा कि उन्होंने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए काम किया है। गांव को गोद लेकर पौधरोपण किया है।
विज्ञापन


रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पर्यावरण संयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोपाल आर्य ने कहा कि पर्यावरण के क्षेत्र में जल संरक्षण और प्लास्टिक से धरती को मुक्त करना ही भारत माता की सच्ची सेवा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 में चार एकड़ के पार्क को रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन ने गोद लेकर 690 पौधों को लगाया गया। कार्यक्रम में सचिव चंदेश्वर जायसवाल, डीएफओ दिनेश सिंह, कृष्ण मोहन, राजेश रंजन, जितेंद्र पांडेय, जितेंद्र सिंह, सतीश गुप्ता, अमित गुप्ता, परेश सिंह, अजय राय, कौटिल्य जायसवाल, प्रशांत गुप्ता, विजय केशरी, विवेक, अनिल सिंह, श्याम केजरीवाल, अभिषेक सिंह, सुरेंद्र राय, पंकज बिजलानी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed