फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Since DPR only wait

डीपीआर के बाद से सिर्फ इंतजार

Thu, 21 Apr 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 21 Apr 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार मेट्रो रेल कॉरीडोर परियोजना की रफ्तार काशी में धीमी पड़ गई है। फरवरी में शासन स्तर से 12256 करोड़ के प्रोजेक्ट की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) पर मुहर लगने के बाद योजना एक कदम आगे नहीं बढ़ पाई है। तब से मामला ठंडा पड़ गया है। लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन की देखरेख में काम होना है। निर्माण की देखरेख की जिम्मेदारी वीडीए को दी गई है। वीडीए के अधिकारी भी काम शुरू करने के मसले पर शासन के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन



मेट्रो का काम यहां दो चरणों में होगा। 29.3 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर पर 12256 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले चरण में बीएचयू से भेल (शिवपुर) तक मेट्रो रूट का निर्माण कराया जाना है। इस पर 8418 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं शिवपुर के गणेशपुर में वर्कशॉप और बेनियाबाग में टर्मिनल बनाया जाएगा। दूसरे चरण में बेनियाबाग से सारनाथ स्टेशन तक मेट्रो चलेगी। सारनाथ तक 9.88 किमी लंबे इस रूट पर 3838 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गौरतलब है कि जनवरी के अंत में मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें मेट्रो परियोजना की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed