Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Silver prices surged by 99,000 in 57 days giving a 155% return in one year investor interest has increased

Silver Rate: 57 दिनों में चांदी ने 99 हजार की लगाई छलांग, एक साल में 155% मिला रिटर्न; निवेशकों की बढ़ी रूचि

Sun, 28 Dec 2025 01:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Dec 2025 01:41 PM IST
सार

इस साल चांदी की बढ़ती कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया। वहीं, इसका फायदा स्वर्णकारों को काफी मिला। वर्ष की शुरुआत में चांदी का भाव 98,900 रुपये प्रति किलोग्राम था जो 27 दिसंबर को बढ़कर 2,52,735 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।

विज्ञापन
Silver prices surged by 99,000 in 57 days giving a 155% return in one year investor interest has increased
सोने-चांदी का भाव। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

एक साल में सोना दोगुना तो चांदी ने ढाई गुना की छलांग लगाई है। कीमतों में बढ़ोतरी के कारण महिलाओं का रुझान आभूषणों के लिए चांदी की ओर अधिक देखने को मिल रहा है, जबकि पुरुष वर्ग निवेश के नजरिये से चांदी को बेहतर विकल्प मान रहा है।

विज्ञापन


सराफा एसोसिएशन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, वर्ष की शुरुआत यानी 1 जनवरी को सोने का भाव 78,800 रुपये प्रति दस ग्राम था। साल भर में इसमें लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई और 27 दिसंबर तक यह बढ़कर 143700 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया। इस तरह से सोने ने एक साल में लगभग 82.3 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस उछाल के कारण सोना जहां पारंपरिक निवेश और सुरक्षित विकल्प के रूप में अपनी पकड़ बनाए हुए है, वहीं आम ग्राहकों के लिए इसकी खरीदारी अब पहले की तुलना में महंगी हो गई है।
विज्ञापन


दूसरी ओर चांदी ने इस साल निवेशकों को कहीं अधिक आकर्षित किया है। वर्ष की शुरुआत में चांदी का भाव 98,900 रुपये प्रति किलोग्राम था जो 27 दिसंबर को बढ़कर 2,52,735 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। इस तरह चांदी ने लगभग 155.6 प्रतिशत का रिटर्न देकर सोने से आगे निकलते हुए बाजार में नई पहचान बनाई है। विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक मांग और निवेश की बढ़ती रुचि ने चांदी की कीमतों को मजबूती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के महामंत्री किशोर सेठ ने बताया कि वर्ष समाप्त होने में अभी करीब पांच दिन शेष हैं। इस दौरान कीमतों में और उतार-चढ़ाव संभव है। मौजूदा रुझान को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि साल के आखिरी दिनों में भी कीमती धातुओं के भाव ऊंचे बने रह सकते हैं।

Trending Videos

आंकड़े एक नजर

धातु 1 जनवरी 27 दिसंबर कुल रिटर्न (%)
सोना (10 ग्राम) 78,800 रुपये 1,43,700 रुपये 82.3%
चांदी (1 किग्रा) 98,900 रुपये 2,52,735 रुपये 155.6%

लग्न के लिए लोग कर रहे खरीदारी
उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ के अनुसार, इस समय लग्न का ऑफ-सीजन चल रहा है। इसकेचलते बाजार में भावों में हल्का घटाव-बढ़ाव बना रहता है। इसके बावजूद लोग अगले वर्ष के विवाह लग्न को ध्यान में रखते हुए अभी से खरीदारी कर रहे हैं।

बाजार में सोने से तेज चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं। निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो रहे हैं। लग्न नजदीक आने तक कीमतों में उतार चढ़ाव की संभावनाएं हैं। चांदी और सोना दोनों ने बाजार में मजबूती दिखाई है, लेकिन रिटर्न के मामले में चांदी ने बाजी मार ली है। - रवि सराफ, अध्यक्ष, काशी सराफा मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed