Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Silent delivery of illegal arms in Purvanchal from Munger-made iron to branded pieces from Madhya Pradesh

यूपी: पूर्वांचल में अवैध असलहों की साइलेंट डिलीवरी, मुंगेर के लोहे से लेकर एमपी का ब्रांडेड तड़का

Mon, 02 Nov 2026 12:04 PM IST
Pragati Chand ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 02 Nov 2026 12:04 PM IST
सार

पूर्वांचल में असलहों की साइलेंट डिलीवरी हो रही है। डिलिवरी से लेकर सोशल मीडिया से बिक्री की जा रही है। .32 और 7.65 एमएम पिस्टल की मांग ज्यादा बढ़ी है। असलहा तस्करी के मामले में लगातार कार्रवाई हो रही, लेकिन मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Silent delivery of illegal arms in Purvanchal from Munger-made iron to branded pieces from Madhya Pradesh
पूर्वांचल बना हथियारों का हब - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पूर्वांचल का अपराध परिदृश्य पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बदला है। कभी कट्टे और '315 बोर के देसी तमंचे के लिए पहचाना जाने वाला यह इलाका अब सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और हाईटेक अवैध असलहों का गढ़ बनता जा रहा है। पेशेवर गैंगस्टरों से नई उम्र के लड़के तक अवैध असलहों की होम डिलीवरी का एक समानांतर सिंडिकेट पूर्वांचल की सड़कों और सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से चला रहे हैं।

विज्ञापन


पूर्वांचल में अवैध हथियारों का व्यापार किसी बड़ी कॉरपोरेट कंपनी की तरह काम कर रहा है। इनमें तीन स्तरीय नेटवर्क सक्रिय है। एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार पहले लेयर में मास्टरमाइंड और सप्लायर होते हैं। यह मध्य प्रदेश और बिहार के कारीगरों और बड़े तस्करों से सीधे जुड़े होते हैं। दूसरे लेयर में मिडिलमैन और कूरियर संचालक होते हैं। ये लोग ट्रेनों, निजी वाहनों और बसों के जरिये खेप को पूर्वांचल तक पहुंचाते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

हाल के दिनों में कई मामलों में डेड लेटर बॉक्स तकनीक या सार्वजनिक कूरियर व पार्सल का इस्तेमाल भी सामने आया है। तीसरे लेयर में स्थानीय रिटेलर और सोशल मीडिया हैंडलर होते हैं जो कि स्थानीय स्तर पर अवैध असलहा बेचने के लिए इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं। यहां कोडवर्ड और रील के माध्यम से युवाओं को आकर्षित कर 15000 से 40000 रुपये तक में असलहे बेचे जाते हैं।

इसे भी पढ़ें; गजब हाल है: त्योहार बीता, मिठाई पची, फिर आई रिपोर्ट, खाद्य सुरक्षा तंत्र की सुस्ती से मिलावटखोरों की चांदी

अंतरराज्यीय सिंडिकेट के अलावा पूर्वांचल के देवरिया, आजमगढ़, बस्ती, मऊ जैसे जिलों में लोकल मेक फैक्ट्रियों का संचालन भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। कई बार बाहरी राज्यों से पुर्जे मंगाकर स्थानीय कबाड़ और लोहे से तमंचे और पिस्टल की असेंबल की जाती है। 

विज्ञापन

दो राज्यों से आते हैं हथियार 
पूर्वांचल में अवैध हथियारों की आवक मुख्य रूप से दो प्रमुख राज्यों से होती है। मध्य प्रदेश के सेंधवा, धार, खंडवा और खरगोन है। यहां से 7.65 एमएम और .32 बोर की सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल आती है। मध्य प्रदेश का माल सेंधवा मेक या बड़वानी मेक के नाम से मशहूर है। इनकी फिनिशिंग और मैगजीन की क्षमता बहुत बेहतर मानी जाती है।

बिहार के मुंगेर और बक्सर से भी पिस्टल, तमंचे आते हैं। मुंगेरी पिस्टल, नाइन एमएम की कॉपी और सिंगल शॉट तमंचे होते हैं। मुंगेर के कारीगर सटीक लोहे के काम के लिए जाने जाते हैं। बिहार-यूपी बॉर्डर के जिलों गाजीपुर, बलिया, चंदौली, सोनभद्र के रास्ते यह खेप आसानी से पूर्वाचल के जिलों में प्रवेश करती है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पिस्टल से भौकाल, गैंगस्टर लेते हैं 9 एमएम
एसटीएफ के अनुसार युवाओं में टशन और सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए 32 बोर की 7.65 एमएम पिस्टल पहली पसंद बनी हुई है। यह पिस्टल देखने में असली और इंपोर्टेड लगती हैं, जिसके कारण इसकी मांग सबसे ज्यादा है।.32 बोर का पिस्टल 25 से 45 हजार तक, यह पैंट की जेब या कमर में छिपाने में आसान होती है। आधुनिक लुक और 6 से 10 राउंड की मैगजीन क्षमता होती है।.315 बोर का तमंचा 3 हजार से 7 हजार में बिकता है। स्थानीय स्तर पर उपलब्धता, सस्ता और कारतूस आसानी से मिलना। ग्रामीण क्षेत्रों में वर्चस्व और लूट, छिनैती के लिए इस्तेमाल होता है। 9 एमएम पिस्टल, रिवाल्वर का इस्तेमाल भाड़े पर हत्या, बड़े भू माफिया, पेशेवर अपराधियों द्वारा किया जाता है। 70 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक इसकी बिक्री होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed