Varanasi News: सिगरा स्टेडियम हाउसफुल... 12 खेलों में 2000 से ज्यादा ने ली सदस्यता, ऐसे दे रहे प्रशिक्षण
Varanasi News: सिगरा स्टेडियम में खेल प्रशिक्षण लेने के लिए भारी संख्या में खिलाड़ी पहुंच रहे हैं। ऐसे में क्षमता से अधिक खिलाड़ियों के चलते शिफ्ट वार काम करो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिगरा स्टेडियम में खेल प्रशिक्षण शुरू होने के बाद प्रशिक्षुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। मई में टहलने वालों सहित 12 खेलों के अभ्यास के लिए 2000 से अधिक लोगों ने सदस्यता ली है। इनमें तैराकी और क्रिकेट के प्रशिक्षुओं की संख्या सबसे अधिक है।
खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए स्टेडियम में दस खेलों के प्रशिक्षक तैनात किए गए हैं, जिनमें कुश्ती, कबड्डी, मुक्केबाजी, हॉकी, क्रिकेट, तैराकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, जिमनास्टिक और क्याकिंग एवं कैनोइंग शामिल हैं।
प्रत्येक प्रशिक्षक लगभग 40 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने की क्षमता रखता है, लेकिन प्रशिक्षुओं की संख्या अधिक होने से तीन से चार शिफ्ट में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कुछ खेलों में तो अत्यधिक मांग के कारण छह शिफ्टों में प्रशिक्षण संचालित हो रहा है, जिससे स्टेडियम दिनभर खेल प्रेमियों और प्रशिक्षुओं से गुलजार रहता है।
आरएसओ विमला सिंह ने बताया कि जिन खेलों के लिए कोच उपलब्ध हैं, उनमें खिलाड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है। खिलाड़ियों के बीच प्रशिक्षण में शामिल होने को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
सबसे अधिक संख्या स्टेडियम में केवल टहलने (वॉकिंग) के लिए सदस्यता लेने वालों की है, जो कि 427 है। खेलों में तैराकी सबसे लोकप्रिय बनी हुई है, जिसके लिए 440 आवेदन प्राप्त हुए हैं। क्रिकेट में भी 257 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।
इसके अतिरिक्त, बैडमिंटन में 145, वॉलीबॉल में 136, एथलेटिक्स में 121, बास्केटबॉल में 116, फुटबॉल में 112 और कबड्डी में भी 112 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया है। मुक्केबाजी के लिए 78 और कुश्ती के लिए 60 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है। इसे देखते हुए स्टेडियम प्रशासन ने 12 अंशकालिक प्रशिक्षकों को भी तैनात किया है।