फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shri Ram Katha inspires us to destroy the feeling of discrimination

Varanasi News: भेदभाव की भावना को नष्ट करने की प्रेरणा देती है श्रीरामकथा

Fri, 09 Jan 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Katha inspires us to destroy the feeling of discrimination
जगद्गुरु डॉ. रामकमलाचार्य वेदांती महाराज ने कहा कि दुर्लभ मानव जीवन प्राप्त करके मनुष्य को व्यर्थ के व्यसनों का त्याग कर संयमपूर्वक जीवन जीना चाहिए। श्रीराम कथा मनुष्य के अंदर प्रविष्ट भेदभाव की भावना को नष्ट करने की प्रेरणा देती है। मनुष्य को जाति के आधार पर बांटना, ऊंच-नीच का भेद करना न तो जाति के लिए अच्छा है और न ही देश के हित में है।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को श्रीराम मंदिर गुरुधाम में आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य के 726 वें जयंती महोत्सव में श्रीराम कथा सुना रहे थे। डॉ. वेदांती महाराज ने कहा कि भगवान राम सभी प्राणियों के हृदय में समान रूप से निवास करते हैं। इसलिए भेदभाव रहित होकर न केवल मनुष्यों में अपितु समस्त प्राणियों में विद्यमान ईश्वर का दर्शन करते हुए सभी का सम्मान करना चाहिए। लोगों को भगवान राम के पावन चरित्र से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सरस, सुंदर व परस्पर प्रेम का विस्तार करने वाला बनाना चाहिए। उन्होंने श्रीराम कथा के अरण्यकांड का वर्णन किया। शाम को जगद्गुरु रामानंदाचार्य के व्यक्तित्व व कृतित्व पर संस्कृत, हिंदी व अंग्रेजी में संभाषण प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर नम्रता, कृष्ण बहादुर सिंह,रमेश, हरिशरण सिंह, बेबी प्रजापति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जगद्गुरु डॉ. वेदांती महाराज ने बताया कि जगद्गुरु रामानंदाचार्य की जयंती पर विशाल शोभायात्रा अस्सी घाट से निकलकर श्रीराम मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा 10 जनवरी को सुबह 9 बजे अस्सी घाट से प्रारंभ होकर रविदास गेट, दुर्गाकुंड, कबीर नगर, खोजवां व कश्मीरीगंज होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed