फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shri Ram Janmabhoomi Tirth Kshetra invited 31 special guests from Varanasi for inauguration ceremony of Ram Te

Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में जाएंगे काशी के 31 खास मेहमान, जानें- किन लोगों को मिला न्योता

Thu, 11 Jan 2024 03:32 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 11 Jan 2024 03:32 PM IST
सार

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से काशी के 31 मेहमानों को न्योता मिला है। सभी मेहमान अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े हैं। तीन लोगों को विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलाया जा रहा है। रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले सुल्तानपुर के राम बहादुर के परिजनों को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुलाया गया है।

विज्ञापन
Shri Ram Janmabhoomi Tirth Kshetra invited 31 special guests from Varanasi for inauguration ceremony of Ram Te
रामलला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में काशी के 31 खास मेहमान शिरकत करेंगे। इन सबको श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से न्योता मिल गया है। मेहमानों में शिक्षाविद, कारोबारी, व्यापारी, खिलाड़ी और सम्मान पत्र प्रमुख लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


ये हैं 31 खास मेहमान
प्रो नागेंद्र पांडेय, प्रो राजेश्वर आचार्य, सोनी चौरसिया, डॉ सोमा घोष, अनिल किंजावेड़कर, सतीश जैन, अभय सिंह, गोविंद बाबा, बालक नाथ, स्वामी जितेंद्रानंद स्वरस्वती, प्रो वांगचुक दोर्जे नेगी, डॉ सुनील विश्वकर्मा, आरके चौधरी, प्रवीन चतुर्वेदी, डॉ नीरजा माधव, डॉ कल्पलता पांडेय, भरत भाई शाह, घनश्याम भाई शाह, राजवीर अग्रवाल, रवि प्रताप सिंह, सरदार सतनाम सिंह, पूनम यादव, चंद्रभूषण तिवारी, चंद्रशेखर सिंह, डॉ उदय प्रताप सिंह भारती, प्रो देवी प्रसाद, गोप बंधु मिश्रा, शैवालिनी अग्रवाल, शिवानंद योगी, इंदु प्रकाश, प्रशांति सिंह।
विज्ञापन


तीन विशिष्ट अतिथि
प्रो वांगचुक दोर्जे नेगी, रिटायर्ड न्यायमूर्ति जस्टिस वीएन खरे और जौनपुर के कारोबारी ज्ञान प्रकाश सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर आमंत्रित किए गए हैं। सब प्राण प्रतिष्ठा की पहली लाइन में बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी प्रांत से जाएंगे 235 अतिथि

आरएसएस संगठन के लिहाज से काशी प्रांत से 27 जिले जुड़े हैं। सभी जिलों से 235 लोगों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है। इन सबको 21 जनवरी को ही अयोध्या पहुंचना है। अयोध्या ले जाने और ले आने की व्यवस्था आरएसएस की तरफ से की गई है। हर व्यक्ति के साथ दो स्वयं सेवकों को लगाया गया है। हथियामठ गाजीपुर के पीठाधीश्वर महंत यति नंदन महाराज को भी न्योता मिला है।

आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले राम बहादुर के परिजनों को भी न्योता
रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले सुल्तानपुर के राम बहादुर के परिजनों को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुलाया गया है। आरएसएस काशी प्रांत के प्रचारक रमेश ने सुल्तानपुर जाकर राम बहादुर के परिजनों को न्योता दिया है। उनका कहना है कि राम बहादुर रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान शहीद हुए थे। उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण भी किया गया है।

मकर संक्रांति पर दो लाख लोगों को अक्षत-न्योता देगा विहिप
राम उत्सव मनाने और रामज्योति जलाने के लिए विहिप अक्षत और न्योता दे रहा है। मकर संक्रांति पर 15 जनवरी को प्रयागराज में विशेष शिविर लगाया जाएगा। इसमें 2 लाख लोगों को अक्षत और निमंत्रण पत्र दिया जाएगा। इसके लिए दो हजार स्वयं सेवक लगाए गए हैं। अब तक आरएसएस और उसके अनुषांगिक संगठनों की तरफ 35 लाख परिवारों को अक्षत चावल दिया जा चुका है।

प्रांत प्रचारक रमेश का कहना है कि प्रांत के 75 लाख परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य है। 15 जनवरी तक 16 लाख और लोगों को अक्षत दिया जाएगा। 22 जनवरी से पहले 24 लाख और परिवारों से संपर्क साधा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed