फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shri Kashi Vishwanath Temple Trust will send decorative items for worship of Goddess Durga

Navratri 2025: शिवशक्ति का उत्सव है नवरात्रि, नौ दुर्गा को बाबा की ओर से भेजी जाएंगी शृंगार की सामग्रियां

Mon, 22 Sep 2025 11:19 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 22 Sep 2025 11:19 AM IST
सार

Varanasi News: नौ दुर्गा को बाबा की ओर से शृंगार की सामग्रियां भेजी जाएंगी।नवाचार के तहत पिछले साल नवरात्र से भगवान विश्वेश्वर की ओर से नवरात्र में नव देवियों को शृंगार सामग्री भेजी जा रही है।

विज्ञापन
Shri Kashi Vishwanath Temple Trust will send decorative items for worship of Goddess Durga
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : मंदिर प्रशासन

विस्तार

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से नवरात्र पर माता विशालाक्षी को शृंगार सामग्री भेजी जाएगी। इसके अलावा नौ देवियों और 10 महाविद्याओं को भी शृंगार सामग्रियां भेजी जाएगी।

विज्ञापन


न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि नवाचार के तहत पिछले साल नवरात्र से भगवान विश्वेश्वर की ओर से नवरात्र में नव देवियों को शृंगार सामग्री भेजी जा रही है। इस बार 10 महाविद्याओं की देवियों को भी शृंगार की सामग्रियां भेजी जाएंगी। नवरात्र शिवशक्ति का ही उत्सव है। 
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र में पूजी जाने वालीं माता शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी, मां सिद्धिदात्री सहित नव गौरी मंदिरों में शृंगार की सामग्री जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 महाविद्याओं की देवियों काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमलात्मिका हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्रभर विश्वनाथ मंदिर धाम में मौजूद देवियों की विधिवत पूजा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed