फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   shourya divas and black day in many areas at varanasi on ayodhya case

छह दिसंबर को लेकर वाराणसी में कहीं मनाया गया शौर्य दिवस तो कहीं काला दिवस

Thu, 06 Dec 2018 09:38 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 06 Dec 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
shourya divas and black day in many areas at varanasi on ayodhya case
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में छह दिसंबर के मौके पर वाराणसी में हिंदूवादी संगठनों ने शौर्य दिवस मनाया तो दूसरी ओर मुस्लिम इलाकों में दुकानों बंद कर विरोध जताया। पुलिस सतर्क रही। हिंदू संगठनों ने हवन, पूजन और वाहन जुलूस निकाले।  दालमंडी, बेनियाबाग, नई सड़क, शिवाला, गौरीगंज, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब सहित कई मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों की दुकानें बंद रही। दुकानों के बाहर छह दिसंबर बंद लिखा था। दुकानदार एक जगह एकत्र होकर चर्चा में मशगूल रहे।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद की ओर से इंग्लिशिया लाइन स्थित हिंदू भवन में हवन पूजन किया। धर्म प्रसार प्रमुख दिवाकर के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया। उधर, बजरंग दल के संयोजक अर्जुन कुमार मौर्य के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जुलूस निकला। छह दिसंबर शौर्य यात्रा के मौके पर बृज इंक्लेव कालोनी सुंदरपुर से महमूरगंज, रथयात्रा होते हुए विहिप कार्यालय पहुंची। जहां चल रहे हवन पूजन में शामिल हुए। 
विज्ञापन


शिवसेना ने अस्सी घाट पर 1008 दीपक जलाकर विजय दिवस मनाया। इस मौके पर अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए शिलापूजन कर शिला को पार्टी के लखनऊ मुख्यालय भेजा गया। पार्टी के उत्तर भारत के नेता अरुण पाठक, आचार्य कृष्ण भगवान पांडेय, पंडित अजय कुमार चौबे, डा. अनिल तिवारी, आचार्य अरुण ओझा, आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शिवसेना ने लंका स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय प्रतिमा से वाहन जुलूस निकाले। महानगर प्रमुख धनंजय तिवारी के नेतृत्व में वाहन जुलूस निकाला गया। जो लंका, संकटमोचन, दुर्गाकुंड, आनंद पार्क होते हुए अस्सी घाट पहुंचा। वहां गंगा जल लेकर अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया। यहां सभा में विजय शर्मा, प्रदीप पांडेय, नीरज मिश्र, अजय चौबे आदि ने अपने विचार रखे। 

धारा 144 लागू, जुलूस में लेकर निकले तलवार

शहर में धारा 144 लागू होने के बावजूद गुरुवार को बजरंग दल द्वारा निकाले गए जुलूस में शामिल लोग हाथ में बगैर म्यान की तलवारें लिए हुए थे। जुलूस से संबंधित फोटो और वीडियो पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों ने देखा तो हड़कंप मच गया। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने लंका इंस्पेक्टर को निर्देश दिया है कि जुलूस का वीडियो देखें और जिनके भी हाथ में तलवार दिखाई दे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करें।

सुंदरपुर से बजरंग दल की ओर से जुलूस निकाला गया था। इस दौरान जुलूस में कई लोग तलवार लेकर शामिल थे। यह जुलूस नेवादा होते हुए आगे बढ़ गया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी और सुंदरपुर से भिखारीपुर होते हुए ककरमत्ता तक भीषण जाम लग गया था।

इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि पुलिस की ओर से कराई गई वीडियोग्राफी को देखा जा रहा है। तलवार लेकर चलने वालों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। विवेचना के दौरान सभी को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed