फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Short term courses and online Sanskrit training center will start in Tibetan Institute.

Varanasi News: तिब्बती संस्थान में शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स और ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र

Tue, 05 Dec 2023 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Short term courses and online Sanskrit training center will start in Tibetan Institute.
देश भर के छात्र-छात्राओं के लिए केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के दरवाजे खुलेंगे। नए सत्र से स्किल डेवलपमेंट के शॉर्ट टर्म कोर्सेज की शुरुआत होगी। साथ ही हिमालयन बेल्ट केे लोगों को संस्कृत का प्रशिक्षण देने के लिए ऑनलाइन कोर्स भी शुरू होंगे। शोध और प्रकाशन में विकास के लिए देश व अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थाओं के साथ सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के नवनियुक्त कुलपति प्रो. वांगचुक दोर्जे नेगी ने सोमवार को पदभार संभालने के बाद बताया कि जल्द ही नई शिक्षा नीति के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार होंगे। साथ ही बाहरी छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिए सांध्यकालीन कक्षाएं भी चलेंगी। हिमालयन क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र भी शुरू होगा। छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए शॉर्ट टर्म कोर्स के तहत योग, विपश्यना, संस्कृत व पालि भाषा के साथ सोवा रिंग्पा, भोट ज्योतिष, तिब्बती थंका पेंटिंग एवं तिब्बती काष्ठकला के छह माह और एक वर्षीय डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होंगे। पुस्तकालय में उपलब्ध पांडुलिपियों के डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। विश्वविद्यालय में रिक्त शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक और शोध विभाग में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा।
विज्ञापन

फरवरी में सोवा रिंग्पा अस्पताल का लोकार्पण
कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा ने बताया कि तिब्बती हिमालयन चिकित्सा पद्धति के अस्पताल सोवा रिंग्पा का निर्माण अंतिम चरण में है। फरवरी तक इसे शुरू करने की तैयारी है। अध्ययन और प्रशिक्षण के साथ ही 50 बेड का चिकित्सालय भी होगा। फरवरी में ही दीक्षांत समारोह कराने की योजना है। जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नार्थ रीजन में होगी तिब्बती संस्थान की नई शाखा
कुलपति ने बताया कि संस्थान के विस्तार की भी योजना है। नॉर्थ रीजन में जल्द ही नया केंद्र खोलने पर विचार किया जाएगा। सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। हिमालयन बेल्ट से अध्ययन के लिए काशी आने वाले विद्यार्थियों को राहत हो जाएगी। संस्थान का अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कोरिया के साथ स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम चल रहा है। दिसंबर में 37 बच्चे 21 दिनों के एजुकेशनल टूर पर संस्थान में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed