{"_id":"5eed12f48ebc3e42c204978b","slug":"short-circuit-city-news-vns5311187127","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट की चपेट में आकर बुनकर की मौत, पांच झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट की चपेट में आकर बुनकर की मौत, पांच झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सरैयां क्षेत्र के मुस्लिमपुरा मोहल्ले में पावरलूम में करंट उतरने के कारण बुनकर फैयाजुद्दीन (40) की मौत हो गई। वहीं, शकील (25), जुनैद (23), सकलेन (24), सोहेल अख्तर (19) और मुजम्मिल (26) करेंट की चपेट में आने से झुलस गए। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह से पावरलूम की बिजली का कनेक्शन बंद किया। झुलसे हुए युवकों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया।
आदमपुर थाना अंतर्गत छितनपुरा निवासी फैयाजुद्दीन मुस्लिमपुरा मोहल्ले में रहने वाले अपने ससुर हारून के घर में रहकर पावरलूम चलाने का काम करता था। बृहस्पतिवार की रात फैयाजुद्दीन इलाके के ही शकील, जुनैद, सकलेन, सोहेल अख्तर और मुजम्मिल के साथ मकान के कारखाने से पावरलूम हटा रहा था। इस दौरान पावरलूम में करंट उतरने के कारण फैयाजुद्दीन उसकी जद में आ गया। वहीं शकील, जुनैद, सकलेन, सोहेल अख्तर और मुजम्मिल झुलस गए। आसपास के लोगों ने किसी प्रकार विद्युत आपूर्ति बंद करके सभी को पावरलूम के पास से हटाया। हालांकि तब तक फैयाजुद्दीन की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फैयाजुद्दीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया कि फैयाजुद्दीन दो लड़कियों और एक लड़के का पिता था।