फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shops remained closed in protest against wrongly implicating the bike repairer

बाइक मिस्त्री को गलत तरीके से फंसाने के विरोध में बंद रहीं दुकानें

Sun, 04 Sep 2022 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Shops remained closed in protest against wrongly implicating the bike repairer
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के बांसडीहरोड बाजार में शनिवार को एक बाइक मिस्त्री को कथित तौर पर कट्टे के साथ पकड़ने के बाद उसे आर्म्स एक्ट में चालान करना पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। इसे लेकर रविवार को सभी दुकानदारों ने अपनी दुकान बंदकर पुलिस के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की। मौक़े पर पहुंचे सीओ के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य मानवेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में रविवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग बाजार में पहुंचे और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। जनसभा में उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा बाजार में एक निर्दोष दुकानदार को फर्जी तरीके से कट्टे के साथ चालान किया गया और इस रवैये को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि थाने के कुछ पुलिसकर्मी सपा के एजेंट हो गए हैं और सरकार को बदनाम करने में जुटे हैं। मामले में लिप्त पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। मौके पर पहुंचे सीओ बांसडीह राजेश त्रिपाठी ने जांच करने की बात कही। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि थाने के एसआई रमेशचंद्र द्विवेदी को तत्काल हटाया जाए और सिपाही योगेंद्र यादव व मानिकचंद यादव समेत इस फर्जी गिरफ्तारी में शामिल अन्य सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीओ ने आश्वासन दिया कि अगर पुलिसकर्मी जांच में दोषी पाए जाते हैं तो 24 घंटे के भीतर कार्रवाई कर दी जाएगी। मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी, संजय सिंह, जितेंद्र सिंह, आनंद विक्रम सिंह, राकेश सिंह, बबलू सिंह, राजेश गुप्ता, कमल गिरी आदि रहे।
विज्ञापन

अधिकांश व्यापारी नेता रहे अंडरग्राउंड, सुबह आंदोलन को दिया धार
बांसडीहरोड। व्यापारमंडल और स्थानीय लोगों ने सुबह ही अपनी दुकानें बंद कर लीं। यहां तक कि देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानें भी बंद थीं। गड़वार थाना प्रभारी राजकुमार सिंह पुलिस टीम के साथ सुबह ही बाजार पहुंच गए। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे। हालांकि शनिवार को जब अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने रविवार को दुकान बंद करने का निर्देश दिया, उसके बाद हरकत में आई पुलिस ने व्यापारी नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया। इस पर कई व्यापारी नेताओं ने पूरी रात मोबाइल फोन स्वीच ऑफ कर घर छोड़कर अन्य जगहों पर ठिकाना ले लिया। सुबह ही बांसडीहरोड बाजार में दुकान बंद की और दुकानदारों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed