फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shop keeper beaten by police constable

नाश्ते का पैसा मांगने पर सिपाही ने दूकानदार को पीटा

Wed, 25 Feb 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Wed, 25 Feb 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
Shop keeper beaten by police constable
लंका स्थित चाय के एक दूकानदार की एक सिपाही ने बीच सड़क सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि उसने ब्रेड मलाई के पैसे मांग लिए थे। खाकी के डर से कोई विरोध की हिम्मत न जुटा सका। लंका क्षेत्र के सामनेघाट का निवासी बाबू सोनकर बीएचयू के इमरजेंसी गेट के पास चाय की दूकान चलाता है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम एक सिपाही अपने दोस्त के साथ उसकी दूकान पर पहुंचा। दोनों ने ब्रेड मलाई, चाय समेत 75 रुपये का नाश्ता किया। नाश्ता करने के बाद दोनों बिना पैसे दिए ही चल पड़े। दूकानदार ने सिपाही को रोककर कहा कि साहब, 75 रुपये अगर आप नहीं देना चाहते तो कुछ कम ही दे दें पर वह एक भी रुपये देने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन


दूकानदार के पुन: पैसे मांगने पर सिपाही बिफर गया और उसने बीच सड़क दूकानदार की पिटाई कर दी। खाकी के डर के मारे अन्य दूकानदार विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed