{"_id":"5eb962228ebc3e90ac76595b","slug":"sholder-death-in-jaunpur-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार फौजी की मौत, चंदौली के जवान की लखनऊ में थी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार फौजी की मौत, चंदौली के जवान की लखनऊ में थी तैनाती
Mon, 11 May 2020 08:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 May 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
जफरुद्दीन खान। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र के शीतलगंज बाजार में मोकलपुर तिराहे के पास सोमवार सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार फौजी की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया। सीओ मड़ियाहूं विजय सिंह ने बताया कि चंदौली जिले के गोपालपुर निवासी जफरुद्दीन खान (38) भारतीय सेना के जवान थे।
विज्ञापन
उनकी तैनाती लखनऊ में थी। वह लॉकडाउन से पहले तीस दिन की छुट्टी पर घर आए थे। उनकी छुट्टी पूरी हो गई। इसी बीच हेड क्वार्टर से निर्देश जारी हुआ कि पांच सौ किलोमीटर की दूरी पर जितने भी जवान हों, वे सभी हेड क्वार्टर आ जाएं। जफरूद्दीन भी हेड क्वार्टर जाने के लिए भोर में ही बाइक से निकले थे। वह वाराणसी होकर मड़ियाहूं पहुंचे और यहां से जौनपुर होकर लखनऊ जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
वह शीतलगंज बाजार में मोकलपुर तिराहे के पास पहुंचे थे, तभी मोकलपुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। वह बाइक समेत ट्रैक्टर में फंस गए और काफी दूर तक घिसटते रहे। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया तो ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। हादसे में जफरुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। फौजी के जेब से मिले आधार कार्ड, परिचय पत्र और मोबाइल से पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन