{"_id":"5d3adf668ebc3e6d1525aa53","slug":"shivpal-yadav-party-state-president-take-poison-and-refer-bhu-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल यादव की पार्टी के प्रदेश सचिव ने खाया जहर, हालत गंभीर होने पर बीएचयू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल यादव की पार्टी के प्रदेश सचिव ने खाया जहर, हालत गंभीर होने पर बीएचयू रेफर
Fri, 26 Jul 2019 04:47 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 26 Jul 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा के प्रदेश सचिव विद्युत यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी से अलग हुए शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रदेश सचिव ने शुक्रवार सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर प्रसपा के प्रदेश सचिव विद्युत यादव को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेलभद्रपुर निवासी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विद्युत यादव ने शुक्रवार सुबह अपने आवास पर जहर खा लिया। विद्युत यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख भी रहे हैं। साथ ही विद्युत यादव खुद 1995 से वर्ष 2000 तक प्रधान रहे हैं।
विज्ञापन
मऊ जिले की राजनीति में इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। सपा से भी काफी दिनों तक जुड़े रहे। वर्तमान में उनकी पत्नी मीना यादव जिला पंचायत सदस्य हैं। इसके पहले उनकी बहू विमला यादव भी जून 2019 तक ब्लॉक प्रमुख रहीं।
विज्ञापन
विद्युत यादव ने क्यों जहर खाया इस पर परिवार का कोई भी सदस्य कुछ नहीं कहने को तैयार है। सूत्रों के मुताबिक बैंक से उन पर काफी कर्ज था। जिस कारण उनके परिवार में अक्सर कलह की स्थिति बनी रहती थी।