फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Masjid Case Hearing Today on Akhilesh Owaisi and Akbaruddin Case Registration News in Hindi

Shivling In Gyanvapi: अखिलेश यादव, ओवैसी और अकबरुद्दीन पर मुकदमा दर्ज होगा या नहीं, आज अदालत में होगी सुनवाई

Thu, 26 May 2022 11:30 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 26 May 2022 11:30 AM IST
सार

धार्मिक भावनाएं भड़काने समेत कई अन्य आरोपों में अखिलेश यादव, असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई समेत आठ नामजद और दो हजार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। मामले की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम की अदालत में आज होगी। 

विज्ञापन
Gyanvapi Masjid Case Hearing Today on Akhilesh Owaisi and Akbaruddin Case Registration News in Hindi
अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम ने फौजदारी के अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय के आवेदन पर सुनवाई के बाद तय होगा कि मामला सुनने योग्य है या नहीं।

विज्ञापन


ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम की अदालत में सीआरपीसी की धारा 156-3 के तहत आवेदन देकर कहा गया है कि वजूखाने में जाकर हाथ पैर धोना और शिवलिंग वाली जगह पर गंदा पानी जाना आस्था पर कुठाराघात है।
विज्ञापन


यह भी कहा गया है कि शिवलिंग को फव्वारा कहकर विद्वेष फैलाने का प्रयास किया गया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पीपल के पेड़ के नीचे पत्थर रखने संबंधी बयान देकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया। असदुद्दीन ओवैसी व उनके भाई ने हिंदुओं के धार्मिक मामलों पर और स्वयंभू लार्ड विश्वेश्वर के खिलाफ लगातार अपमानजनक बातें कीं। इस मामले में पुलिस आयुक्त को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। मुकदमा दर्ज नहीं होने पर अदालत में वाद दायर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया गया कि पूरे मामले पर साजिश में अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी, शहर काजी, शहर के उलेमा आदि शामिल हैं। न्यायालय में दायर वाद में ओवैसी और अखिलेश यादव सहित सात नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की मांग की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed