{"_id":"59a5a6394f1c1b19278b4672","slug":"shivganga-express-halt-in-direka-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीरेका क्रासिंग पर 20 मिनट तक खड़ी रही शिवगंगा एक्सप्रेस, वाहनों की लगी लंबी कतार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीरेका क्रासिंग पर 20 मिनट तक खड़ी रही शिवगंगा एक्सप्रेस, वाहनों की लगी लंबी कतार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
यात्री को पड़ा मिर्गी का दौरा, घबराए यात्रियों ने खींची चैन
- फोटो : अमर उजाला
मंडुवाडीह से चलकर नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस में मंगलवार को डीरेका क्रासिंग के सामने चेन पुलिंग हो गई। इसके चलते लगभग 20 मिनट तक खड़ी रही। क्रासिंग पर लंबे समय तक ट्रेन खड़ी होने के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
वहीं रेल यात्री भी ट्रेन के स्टेशन के आउटर पर खड़ी होने के चलते समस्या का सामना करना पड़ा। शिवगंगा एक्सप्रेस मंडुवाडीह से आगे बढ़कर अभी डीरेका क्रासिंग पहुंची ही थी कि एस-2 में सफर कर रहे एक यात्री मिर्गी का दौरा पड़ गया।
इसके चलते आस-पास के यात्री घबरा गए और उन्होंने चेन पुलिंग कर दी। आउटर पर चेन पुलिंग होने पर तुरंत आरपीएफ का एस्कार्ट एस-2 में पहुंचा। तब तक उक्त व्यक्ति सामान्य हो चुका था। यात्रियों ने बताया कि वह मिर्गी के दौरे को समझ नही पाए और घबराकर चेन पुलिंग कर दिया।
विज्ञापन
इसके चलते लगभग 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। ट्रेन के आगे बढ़ने पर क्रासिंग खुला और यातायात सामान्य हो सका।