फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shikamitrams again blown up the movement, will now satyagraha

शिक्षामित्रों ने फिर फूंका आंदोलन का बिगुल, अब करेंगे सत्याग्रह

Wed, 16 Aug 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 16 Aug 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
Shikamitrams again blown up the movement, will now satyagraha
आंदोलन की रणनीति बनाते शिक्षामित्र - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट के द्वारा समायोजन निरस्त होने के बाद अपनी रोजी रोटी की लड़ाई के लिए शिक्षामित्रों ने एक बार फिर आंदोलन के लिए बिगुल फूंक दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बलिया जनपद के शिक्षामित्रों ने सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय स्थित प्रांगण में बैठक कर 17 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक जनपद में चलने वाले सत्याग्रह आंदोलन की रुपरेखा तैयार की।

इस बैठक में जनपद के कोने-कोने से आए सैकड़ों शिक्षामित्रों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय पर 17 अगस्त से 19 अगस्त तक उपस्थित होकर गांधीवादी तरीके से अपने रोजी-रोटी की बहाली को लेकर सत्याग्रह करेंगे ।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का समय लिया था लेकिन सरकार द्वारा अभी तक शिक्षामित्रों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे भी शिक्षामित्र आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षामित्रों के सभी संगठनों की एक मंच पर आकर लड़ाई लड़ने से जहां जिला प्रशासन हलाकान है वही जनपद के शिक्षामित्रों में पुन: वापस आने की आस भी जगी है।

शिक्षामित्रों की बैठक को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश साहनी ने कहा कि शिक्षामित्र अपने हक की लड़ाई लड़ रहे है । वह अपने जिंदगी के कीमती 17 वर्ष बेसिक शिक्षा विभाग के सजाने और सवारने में लगा दिया अब वह कहा जाय। कहा कि सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से विचार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed