फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shatrughan Sinha arrived and says khamosh on this question

बनारस पहुंचे भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, इस सवाल के पूछते ही कहा..'खामोश'

Tue, 26 Jun 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 26 Jun 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha arrived and says khamosh on this question
भाजपा सांसद शत्रुघन सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के बिहारी बाबू व भाजपा सांसद शत्रुघ्न  सिन्हा ने कहा कि बनारस भाजपा कार्यकर्ता और सांसद के हैसियत से नहीं आया हूं। मैं जागरूक नागरिक की हैसियत से यहां आया हूं। सच को सच और सफेद को सफेद या काला को काला कहने की शक्ति रखने वाले के नाते यहां आया हूं।
विज्ञापन


सोमवार को वाराणसी के कैंटोमेंट स्थित एक होटल में पत्रकारों से कहा कि बनारस, आम आदमी पार्टी में कई नेता काबिले तारीफ हैं। संजय सिंह की जितनी तारीफ की जाए कम है।
विज्ञापन


संजय सिंह जैसे लोगों के मिलने पर नीम पर करेला नहीं बल्कि सोने पर सुहागा होता है। आप में आने की औपचारिक रूप से शामिल होने की घोषणा के सवाल पर अपने अंदाज में कहा....खामोश।
विज्ञापन
विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आपातकाल की तारीख ऐतिहासिक तारीख है, अजीब क्रांति लेकर आई थी। लोग भूल नहीं पाए। ये जागरूकता, सबक लेने और संकल्प की तारीख है। ऐसा कभी न हो और अगर हो तो कैसे इससे लड़ सके। 

'आप' के निमंत्रण का आभारी हूं

Shatrughan Sinha arrived and says khamosh on this question
जो इस बात में विश्वास रखते है कि सत्ता परिवर्तन से ज्यादा जरूरत व्यवस्था परिवर्तन की है। देश और समाज सही दिशा में चले। राजनीतिक परिवर्तन जनता का, जनता से और जनता के लिए हो इसके लिए वाराणसी आए हैं।

मैं आप के निमंत्रण का आभारी हूं। आम आदमी के मंच पर पहुंचने से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने सफाई दी कि मैं एंटी पार्टी एक्टिविटी में नहीं आया हूं। लोकतंत्र को मजबूत करने आया हूं। 1975 और 2018 में समानता के सवाल पर कहा कि ये बातें कार्यक्रम में मंच से होंगी।

जदयू के भाजपा से चल रही सीटों की लड़ाई के सवाल पर कहा कि इस विषय पर बात करना विषयांतर हो जाएगा। दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा वाराणसी के बेनियाबाग स्थित ऐतिहासिक राजनारायण पार्क में अघोषित आपातकाल के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा ’विशाल जन अधिकार रैली’ के आयोजन में शरीक होने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed