फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sharukh khan and anshka sharma in varanasi today for jab harry met sejal

बनारस में आज युवाओं से रूबरू होंगे किंग खान और अनुष्का शर्मा,जानिए पूरा शेड्यूल

Mon, 31 Jul 2017 01:35 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 31 Jul 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
sharukh khan and anshka sharma in varanasi today for jab harry met sejal
अशोका इंस्टीट्यूट पहड़िया में युवाओं से करेंगे बात-मुलाकात - फोटो : facebook

विज्ञापन
बालीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख सोमवार को अपनी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन के लिए बनारस आ रहे हैं। पहली बार बनारस आ रहे शाहरुख के साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली के साथ ही भोजपुरी सुपर स्टार एवं सांसद मनोज तिवारी भी होंगे।

शाहरुख अपनी टीम के साथ पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कैंपस में भावी इंजीनियरों से मुखातिब होंगे। शाम तीन बजे से छह बजे तक वह यहां युवाओं से बात-मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


अभिनेता शाहरुख खान के पहली बार बनारस आने की खबर से युवा बेहद उत्साहित हैं। अशोक इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन अमित मौर्य के निर्देशन में रविवार को कैंपस में दिनभर तैयारियां चलती रहीं। अमित के मुताबिक कार्यक्रम साढ़े तीन बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सुबह सात बजे ही शाहरुख बनारस आएंगे और होटल गेटवे में ठहरेंगे। वहां से दोपहर तीन बजे कॉलेज के लिए निकलेंगे। इस दौरान वह रास्ते में किसी दुकान पर बनारसी पान भी खा सकते हैं।

कार्यक्रम में केवल अशोका इंस्टीट्यूट के छात्रों और उनके अभिभावकों को ही प्रवेश मिलेगा। उन्हें भी हर हाल में परिचय पत्र लेकर आना होगा। 

टूरिस्ट गाइड ‘हैरी’ के किरदार में शाहरुख 
इम्तियाज अली की निर्देशित फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ में शाहरुख टूरिस्ट गाइड ‘हैरी’ की भूमिका में हैं। जबकि अनुष्का शर्मा ‘सेजल’ की भूमिका में हैं। सेजल एक वकील हैं और वह यूरोप की सैर पर निकली हैं। यह फिल्म चार अगस्त को देश भर में रिलीज होगी। 
 

प्रशासन ने रात साढ़े नौ बजे दी अनुमति

sharukh khan and anshka sharma in varanasi today for jab harry met sejal
jhms - फोटो : facebook
किंग खान का कार्यक्रम सोमवार को होने से पुलिस और प्रशासन की चुनौतियां बढ़ गई हैं। सावन के चौथे सोमवार पर शहर में कांवरियों का रेला होगा। पुलिस और प्रशासनिक अमला सावन मेले में व्यस्तत रहेगा। अशोका इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम के लिए अलग से सुरक्षा व्यवस्था का अतिरिक्त दबाव भी होगा।

एडीएम सिटी जितेंद्र मोहन सिंह के निर्देश पर एसओ सारनाथ दोपहर में अशोका इंस्टीट्यूट पहुंचे और कार्यक्रम की अनुमति लेने को कहा। इसके बाद इंस्टीट्यूट की ओर से एसीएम चतुर्थ राम कुमार मौर्या के यहां आवेदन कर सोमवार को दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी गई। प्रक्रि या पूरी होने के बाद जिला प्रशासन ने रात करीब साढ़े नौ बजे कार्यक्रम की अनुमति दे दी। 

दो स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे शाहरुख खान

sharukh khan and anshka sharma in varanasi today for jab harry met sejal
शाहरुख खान की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन को शासन ने सतर्क किया है। शहर में कार्यक्रम के दौरान शाहरुख दो स्तरीय सुरक्षा घेरे में होंगे। उनकी सुरक्षा में एक एएसपी, पांच सीओ, आठ थानाध्यक्ष, 40 एसआई, 200 कांस्टेबल एवं 40 महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। सूत्रों की मानें तो आयोजक से सुरक्षा व्यवस्था के लिए 50 हजार रुपये एडवांस जमा कराए गए हैं लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। शाहरुख खान फिल्म के प्रमोशन के लिए आ रहे हैं। ऐसे में इसे व्यावसायिक गतिविधि मानते हुए सुरक्षा पर होने वाले खर्च को आयोजक से लेने की तैयारी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed