फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shameful fraud with ill and old age lady at varanasi

वाराणसी में बीमार और वृद्ध महिला के साथ हुआ इतना बड़ा धोखा, आप जानकर कहेंगे- शर्मनाक

Fri, 06 Jul 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 06 Jul 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Shameful fraud with ill and old age lady at varanasi

विज्ञापन
वाराणसी में एक बीमार और वृद्ध महिला के साथ धोखाधड़ी की घटना सामने आई है। वृद्ध महिला को इलाज के नाम पर कचहरी ले जाकर लाखों रुपये मूल्य की जमीन को कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री करा लिया गया।

मामले को लेकर कोर्ट के आदेश पर दो महिलाओं समेत छह आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। रोहनिया थाना अंतर्गत केशरीपुर की विपत्ति देवी ने न्यायालय में गुहार लगाई कि लोहता की आशा और प्रियंका बीते 16 मई को उसके घर पर आकर हालचाल पूछी।
विज्ञापन


दोनों ने फाइलेरिया का इलाज कराने की बात कही और कचहरी ले जाकर जमीन के कूटरचित दस्तावेजों पर धोखे से अंगूठा लगवा कर कीमती जमीन रजिस्ट्री करा ली। वृद्धा ने बताया कि जब उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस के पास जाकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो न्यायालय की शरण में गईं। न्यायालय के आदेश पर आशा और प्रिया के साथ ही अनिल, द्वारिका, पारसनाथ और अजय के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

अधिवक्ता ने तीन के खिलाफ दी तहरीर

Shameful fraud with ill and old age lady at varanasi
मकान पर नेम प्लेट लगाने को लेकर चचेरे भाइयों ने अधिवक्ता और उसकी मां के ऊपर धकेलते हुए काला पेंट फेंक दिया। मामले को लेकर अधिवक्ता अभिषेक प्रताप सिंह ने कैंट थाने में तीन के खिलाफ  तहरीर दी है।

अजय बिहार कॉलोनी निवासी पीड़ित ने बताया कि वो मकान पर नेम प्लेट लगवा रहा था। आरोप है कि इस दौरान चचेरे भाइयों ने उनकी मां को धकेल दिया और उनके ऊपर काला पेंट फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed