{"_id":"653c099e84fb65a6e80a1a24","slug":"shambhuganj-declared-winner-and-baksha-runner-up-na-news-c-193-1-svns1025-7349-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शंभूगंज विजेता और बक्शा उप विजेता घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शंभूगंज विजेता और बक्शा उप विजेता घोषित
विज्ञापन
बदलापुर। मछलीशहर अंचल जिला स्तरीय दो दिवसीय बालक और बालिका वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को देर शाम उच्च प्राथमिक विद्यालय श्रीकृष्ण नगर में हुआ। शंभूगंज की टीम विजेता और बक्शा उप विजेता घोषित हुई।
200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में जितेंद्र और बालिका वर्ग से प्रख्या को प्रथम स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विजय कुमार और बालिका वर्ग से प्रियांशी को पहला स्थान प्राप्त हुआ। ऊंची कूद बालक वर्ग में राज कुमार और बालिका वर्ग में श्रेया को प्रथम, लंबीकूद बालक वर्ग में अमित और बालिका वर्ग में शबनम को पहला स्थान मिला।
बक्शा व शंभूगंज के बीच हुई कबड्डी में शंभूगंज की टीम विजेता और बक्शा उपविजेता घोषित हुई। विजेता प्रतिभागियों को केंद्रीय ग्राम स्वराज योजना प्रमुख राघवेंद्र सैनी ने मोमेंटो देकर उनका उत्साह वर्धन किया। रेफरी की भूमिका में लालचंद, प्रवीण, धर्मेंद्र, अमित कुमार ने संयुक्त रूप से विजयी प्रतिभागियों की घोषणा किया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्राथमिक प्रशिक्षण प्रमुख प्रदीप कुमार, अंचल अभियान प्रमुख उमेश प्रसाद, अंचल ग्राम स्वराज योजना प्रमुख शिवजीत और कार्यालय प्रमुख शिवम आदि उपस्थित रहे।