शाह ने की गुफ्तगू, मास्टर स्ट्रोक की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात अमेठी कोठी में राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक की। कुछ अन्य चुनिंदा लोगों और पदाधिकारियों से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक रणनीतिकारों की कोशिश अब महाराष्ट्र निकाय चुनाव में मिली जीत को कैश कराने और पूर्वांचल की चुनावी बिसात पर मास्टर स्ट्रोक लगाने की है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, कलराज मिश्र और डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के अलावा सांसद सतपाल सिंह पूरे दिन प्रचार अभियान में जुटे रहे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि राजनीतिक संस्कृति में बदलाव की जरूरत है। प्रदेश में दिल्ली से सही तालमेल रखने वाली सरकार की जरूरत है। गुरुवार को रवींद्रपुरी स्थित गोपी राधा बालिका इंटर कालेज के पास प्रबुद्धजनों की बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जापान और चीन आपस में द्वेष करते हैं लेकिन दोनों भारत में निवेश करते हैं। नेता, नीति, कार्यक्रम, कार्यकर्ता से राजनैतिक परिस्थिति का वातावरण बनता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक बटन दबाने का असर 2014 में देखने को मिला कि आज पूरे विश्व में देश का परचम लहरा रहा है।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा, वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भारतीयों और पीएम नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित हैं। बागपत के सांसद और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर सतपाल सिंह ने कहा कि देश का स्वास्थ्य इंजेक्शन से नहीं बल्कि स्वस्थ राजधर्म से ठीक होगा। प्रदेश में परिवार की नहीं, जनता की पार्टी चाहिए। डाॅ. वेणु गोपाल झंवर ने केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिह्न दिया। इस मौके पर संजीव सिंह बिल्लू, डाॅ. प्रणव वशु, डाॅ. सुनील शाह, अभिनव सिंह ने सवाल किए और सुझाव दिए। इस दौरान कैंट प्रत्याशी सौरभ श्रीवास्तव भी आए। इस दौरान बीएचयू आईएमएस के निदेशक प्रो. वीके शुक्ल, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. ओपी उपाध्याय, प्रो. बेनी माधव शुक्ल, महापौर रामगोपाल मोहले आदि मौजूद रहे।