फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shadow clouds in the morning, feeling of slight cold in the afternoon.

Varanasi News: सुबह छाया बादल दोपहर में हल्की ठंड का एहसास

Thu, 22 Feb 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Shadow clouds in the morning, feeling of slight cold in the afternoon.
ज्ञानपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में अचानक से बदलाव हुआ है। बुधवार को पूर्वांचल के कई जिलों में तेज हवा संग अच्छी बारिश हुई। जिले में भी बादल उमड़-घुमड़ कर निकल गए। मौसम विभाग ने जनपद में आज और कल बारिश होने का अंदेशा व्यक्त किया है। किसानों को बेहद सतर्क रहने की जरुरत है। बुधवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जिला चिकित्सालय के ओपीडी 759 मरीजों की ओपीडी हुई। सबसे अधिक मरीज मौसमी बीमारी के पहुंचे।
विज्ञापन

मौसम में रोजाना उतार-चढ़ाव का दौर देखा जा रहा है। बुधवार सुबह को हल्का बादल छाया रहा, आठ बजे के करीब अच्छी धूप खिली। दोपहर में फिर बादल छाया रहा। इससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ, लेकिन शाम होते ही तेज पछुआ हवा चलने लगा। इससे गलन में वृद्धि हुई। यदि बारिश होगी तो सबसे अधिक तिलहनी फसल को नुकसान होने की उम्मीद है। किसान अभी कुछ दिन गेंहू की सिंचाई कतई न करें। बारिश होने पर गेंहू की फसल को गिरने का डर है। जिला चिकित्सालय में सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार, बदन दर्द के मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने जिन्हें जांच पड़ताल कर दवा उपलब्ध कराई। बदलते मौसम में सतर्क रहने की नसीहत भी दी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया। 16 किमी के रफ्तार से पछुआ हवा की बयार चली। बताया कि पश्चिम विक्षोम में बदलाव होने के कारण बृहस्पतिवार, शुक्रवार को तेज हवा संग बारिश के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed