{"_id":"5af1998e4f1c1b5d098b8d29","slug":"shabana-azmi-nominated-as-ambassador-for-america-based-organisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शबाना आजमी को अमेरिकी संस्था ने बनाया ग्लोबल लीडरशिप एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शबाना आजमी को अमेरिकी संस्था ने बनाया ग्लोबल लीडरशिप एंबेसडर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 08 May 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
शबाना आजमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी को वूमेन इन पब्लिक सर्विस प्रोजेक्ट (डब्ल्यूपीएसपी) की संस्थापक हिलेरी क्लिंटन द्वारा ग्लोबल लीडरशिप एंबेसडर मनोनीत किया है। इस खबर से शबाना आजमी के पैतृक गांव आजमगढ़ जिले के मेजवां में हर्ष की लहर है।
शबाना आजमी को यह महत्वपूर्ण पद मिलने से जिले का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। बता दें की डब्ल्यूपीएसपी देश-दुनिया की महिलाओं को सरकारी संस्थानों में उच्च पदों पर पहुंचाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करती है।
ऐसे में शबाना को यह जिम्मेदारी मिलने से महिलाओं का आत्मबल बढ़ा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मेजवां में उन्होंने अपने पिता और मशहूर शायर कैफी आजमी के नाम पर कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर स्थापित किया है। जिससे महिलाओं को स्व रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जाता है।
विज्ञापन
इस मौके पर शबाना आजमी ने कहा कि महिलाएं दुनिया के किसी भी हिस्से में बदलाव ला सकती हैं। वर्तमान समय में महिलाओं की लीडरशिप की जरूरत है। डब्ल्यूपीएसपी ग्लोबल लीडरशिप एंबेसडर चुने जाने पर मैं आभार प्रकट करती हूं। संस्था का उद्देश्य है कि दुनिया के सामने महिला और पुरुष के बीच बराबरी हो।