फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sexually harassed to minor girl in jaunpur

यूपीः दुर्गापूजा देखकर लौट रही किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

Sun, 14 Oct 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर/सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर/सोनभद्र Updated Sun, 14 Oct 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
Sexually harassed to minor girl in jaunpur
demo pic
यूपी के जौनपुर के एक गांव में दुर्गापूजा देख कर लौट रही किशोरी को बाइक सवार युवक ने अगवा कर दुष्कर्म किया और उसे अचेत होने पर फरार हो गया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


किशोरी के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी चार वर्षीय भाई के साथ घर से एक किमी दूर फत्तूपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दुर्गा पूजा देखने गई थी। घर लौटते समय रास्ते में शकीब ने बालक को भगा दिया और बेटी का मुंह कपड़े से बांधकर बाइक से सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बालक के घर पहुंचने पर परिवार के लोग किशोरी की तलाश में निकले तो वह सुनसान जगह पर अचेत मिली। पुलिस ने आरोपी शकीब पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सूचना पर एसपी दिनेशपाल, एसपी ग्रामीण संजय राय तथा सीओ सौम्या पांडेय पहुंची और घटना के बारे में पीड़ित परिवार से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़-फूंक के बहाने किशोरी से दुष्कर्म

Sexually harassed to minor girl in jaunpur
demo pic
सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के विजयगढ़ दुर्ग पर झाड़-फूंक करने के बहाने एक बाबा किशोरी से दुष्कर्म करता रहा। पुलिस के मुताबिक चार अक्तूबर को एक किशोरी विजयगढ़ दुर्ग स्थित धार्मिक स्थल पर पूजा करने गई थी।

किशोरी का आरोप है कि वहां मौजूद बाबा जमील अहमद ने उससे कहा कि अगर सप्ताह भर रुककर पूजा करोगी तो तुम्हारी मनोकामना पूरी हो जाएगी। उसकी बातों में आकर वह रुक गई। इसके बाद बाबा ने दुष्कर्म किया। शुक्रवार को वहां से किशोरी घर जाने के लिए निकली तो बाबा ने कहा कि 40 दिन तक तुम रुक कर पूजा करोगी, तब पूरी तरह ठीक हो जाओगी।

वह रुकने को तैयार नहीं हुई तो बाबा ने किसी को घटना की जानकारी न देने की हिदायत देते हुए जाने दिया। पीड़ित ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी तो वे लोग उसे लेकर थाने पहुंचे।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बाबा ने उसी के साथ नहीं, कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है। सीओ ज्ञान प्रकाश राय ने कहा कि आरोपी बाबा जमील अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित को मेडिकल मुआयना कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed