महिला ने काम के बहाने नाबालिग को घर बुलाया, बेटे सहित तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पल्हैयां गांव निवासी महिला शाहजहां उसकी बेटी को काम दिलाने के लिए अपने घर बुलाया था। घर बुलाने के बाद अपने ही बेटे से दुष्कर्म कराया और बाद में उसकी बेटी को दो युवकों को सौंप दिया।
दोनों युवक कई दिनों तक उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करते रहे। बेटी ने जब आपबीती बताई तो वह हैरत में पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में निदूर गांव निवासी असलम शाह, पल्हैया गांव निवासी रोशन मंसूरी और शाहजहां के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
औराई सीओ रामकरन ने कहा कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। असलम और शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया गया है। रोशन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
प्रभावशाली लोगों के संपर्क में रहती है शाहजहां
इस बार किशोरी के पिता ने हिम्मत दिखाई तो उसकी करतूत सामने आ गई। सूत्रों की मानें तो शाहजहां का लखनऊ से लेकर दिल्ली तक नेटवर्क चलता है। पुलिस गहनता से जांच करेगी तो कई सफेदपोशों के नाम भी सामने आ सकते हैं।