{"_id":"5ca36136bdec222ffc35a0a2","slug":"sexual-assault-woman-suicide-in-police-station-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी : युवती ने पुलिस स्टेशन में खाया जहर, अस्पताल में हुई मौत, प्रेमी पहुंचा सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : युवती ने पुलिस स्टेशन में खाया जहर, अस्पताल में हुई मौत, प्रेमी पहुंचा सलाखों के पीछे
Tue, 02 Apr 2019 07:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक युवती द्वारा पुलिस स्टेशन में जहर खाने का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस आनन-फानन में युवती को अस्पताल ले गई जहां पर युवती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती का नेमना गांव के पुजारी लाल के साथ पिछले पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद युवक ने युवती को शादी का झांसा दे कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवती जब भी शादी की बात करती तो युवक टाल देता था।
विज्ञापन
इसके बाद युवती ने अपने घरवालों को ये बात बताई तो पहले घरवाले युवती के खिलाफ हो गए। इसके बाद जब युवती अपने प्रेमी के मनसूबे को समझ गई तो परिजनों के साथ बीजपुर थाने पहुंच गई। थाने में पुजारी के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
इसी मुकदमे के सिलसिले में युवती मंगलवार को थाने पहुंची। इसके बाद युवती ने पुलिस के सामने ही जहर खा लिया। पुलिस ने उसे एनटीपीसी के धनवंतरि अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी और तहसीलदार भी वहां पहुंच गए। इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।
Trending Videos
इस मामले में सोमवार को ही पुलिस ने आरोपी युवक पुजारी लाल को हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को युवती के थाने में जहर खाने के बाद पुलिस ने युवक का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।