फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sexual assault with girl student in varanasi

बनारस के होटल में स्नातक की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

Sat, 01 Dec 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 01 Dec 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
sexual assault with girl student in varanasi
demo pic
वाराणसी के लंका थाना अंतर्गत डाफी बाईपास स्थित होटल न्यू मुलाकात के एक कमरे में स्नातक की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रकरण को लेकर शुक्रवार की रात मंडुवाडीह क्षेत्र निवासी अश्विनी कुमार त्रिपाठी और दीपक पटेल के खिलाफ लंका थाने में सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


लोहता थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा के अनुसार उसे बहला फुसलाकर अश्विनी और दीपक डाफी बाईपास स्थित होटल न्यू मुलाकात होटल में ले गए और वहां के एक कमरे में दुष्कर्म किया। किसी तरह से वह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई तो वे उसे लेकर लंका थाने पहुंचे।
विज्ञापन


इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि पीडि़ता को मेडिकल मुआयना के लिए भेज कर दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की एक टीम लगा दी गई है। होटल संचालक के खिलाफ भी इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed