{"_id":"5be02dc3bdec2269b8463d14","slug":"sexual-assault-to-girl-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुरः घास काटने गई युवती से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुरः घास काटने गई युवती से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती परिजनों के साथ घास काटने सिवान में गई थी। परिजन घास काटने में व्यस्त थे इसी दौरान एक युवक गमछा लगाकर मुंह बंद कर दिया। इसके बाद युवती से दुष्कर्म किया। जब युवती बदहवास हो गई तो वह छोड़कर फरार हो गया। मामला यूपी के गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र का है।
इस मामले में पीड़िता के पिता ने शाम को नामजद युवक के खिलाफ तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा। पीड़िता के परिजनों की मानें तो उनके परिवार की एक युवती परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जानवरों के चारा के लिए गांव के सिवान में गई थी।
वह धान के खेत में घास काट रही थी। जबकि दूसरी तरफ परिवार के अन्य सदस्य घास काटने में व्यस्त थे। इसी दौरान दिन में करीब 12 बजे एक युवक वहां पहुंचा और युवती का मुंह गमछा से बंद कर दिया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया
UP Police
काफी देर बाद भी जब युवती उस स्थान पर नहीं पहुंची, जहां परिवार के अन्य सदस्य घास काट रहे थे तो परिजन उस स्थान पर पहुंचे जहां युवती घास काट रही थी। वहां पहुंचे तो देखा कि युवती बदहवास पड़ी थी। लोग आनन-फानन में उसे घर लाए।
पूछने पर युवती ने परिजनों को घटना के संबंध में बताया। परिवार के लोग शाम को पीड़िता को लेकर थाना पहुंचे। पिता ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर के आधार पर दुष्कर्म सहित एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।