फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sexual asault accused police inspector threatens suicide in varanasi at SSP bungalow

वाराणसी: दुष्कर्म का आरोपी इंस्पेक्टर पेट्रोल-लाइटर लेकर पहुंचा एसएसपी के बंगले पर, दी आत्महत्या की धमकी

Sat, 03 Oct 2020 04:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 03 Oct 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
sexual asault accused police inspector threatens suicide in varanasi at SSP bungalow
पुलिस की घेरेबंदी के बीच काली टी-शर्ट पहन कर खड़ा इंस्पेक्टर अमित। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में तैनात दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर अमित कुमार की करतूत से शुक्रवार की रात एसएसपी बंगले में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पेट्रोल और लाइटर लेकर एसएसपी के बंगले पहुंचा इंस्पेक्टर गेट के सामने खड़ा होकर पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाकर आत्मदाह की धमकी देने लगा।

विज्ञापन

आनन-फानन में कैंट सर्किल के थानों की फोर्स बुलाकर इंस्पेक्टर अमित का मंडलीय अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया गया। प्रकरण को लेकर फुलवरिया चौकी इंचार्ज की तहरीर के आधार पर इंस्पेक्टर अमित के खिलाफ कैंट थाने में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



मथुरा जिले की एक युवती की तहरीर पर इंस्पेक्टर अमित के खिलाफ 8 जनवरी 2020 को महिला थाने में दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। कानूनी कार्रवाई के अलावा इस प्रकरण को लेकर इंस्पेक्टर अमित की विभागीय जांच एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दुष्कर्म पीड़िता का आरोप है कि बीते बुधवार को वह अपनी मां के साथ एसपी सिटी के ऑफिस में बयान दर्ज कराने गई थी। इसके बाद इंस्पेक्टर अमित ने उसे व्हाट्सएप कॉल और चैट से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी अमित पाठक ने जांच कराई और शुक्रवार को फिर एक मुकदमा इंस्पेक्टर अमित के खिलाफ दर्ज हुआ।

बताया जाता है कि मुकदमा दर्ज होने की सूचना पाकर गुस्साया इंस्पेक्टर अमित एसएसपी बंगले के गेट के सामने खड़ा होकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की धमकी देने लगा। आनन-फानन में पुलिस ने उसे पकड़ा और मेडिकल मुआयने के लिए ले गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed