फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sex Racket busted in hotels in front of varanasi Cantt station 10 including six girls arrested

Varanasi: रेलवे स्टेशन के सामने मार्केट में देह व्यापार का भंडाफोड़, छह युवतियां समेत 10 गिरफ्तार

Sat, 17 Dec 2022 09:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Dec 2022 09:34 PM IST
सार

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन समीप होटलों के पास पुलिस ने शनिवार शाम छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। छह युवतियों और चार युवकों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Sex Racket busted in hotels in front of varanasi Cantt station 10 including six girls arrested
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के समीप विजयानगरम मार्केट में देह व्यापार का सिगरा पुलिस ने शनिवार को भंडाफोड़ किया। अभियान चलाकर छह महिला और चार युवकों को गिरफ्तार किया। सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से विजयानगरम मार्केट के आसपास हड़कंप की स्थिति रही। 

विज्ञापन


एसीपी चेतगंज शिवा सिंह को सूचना मिली थी कि कैंट स्टेशन के सामने फ्लाईओवर के नीचे विजयानगरम मार्केट में देह व्यापार का धंधा होता है। इस आधार पर सिगरा थाना प्रभारी राजू सिंह के साथ एसीपी ने महिला पुलिसकर्मियों के संग चेकिंग अभियान चलाया और फ्लाईओवर के नीचे से छह महिलाएं और चार युवकों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के वैशाली जिले के शंभोपुर सराय निवासी विवेक कुमार, आजमगढ़ अहरौला के पीठापुर निवासी विजय नारायण गिरी, जंसा हाथीबाजार के चंदुई निवासी आशीष पांडेय, चेतगंज के कालीमहाल का जयशंकर यादव शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह कैंट स्टेशन के सामने स्थित फ्लाईओवर के नीचे अलग-अलग जगह खड़ी रहती हैं। स्टेशन से बाहर निकलने वाले यात्री उनके ग्राहक होते हैं। इस अवैध धंधे में होटल कर्मियों की भी संलिप्तता रहती है।

एसीपी चेतगंज शिवा सिंह ने बताया कि अब रोजाना कैंट स्टेशन के सामने स्थित होटलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। सभी होटल और गेस्ट हाउस संचालकों को चेतावनी दी गई है कि वह इस अवैध धंधे को संरक्षण देंगे तो उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed