फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sewer water over flow in this rode of varanasi

वाराणसी के इस सड़क पर बरसात का जलभराव नहीं यह तो सीवर का पानी है

Thu, 01 Jun 2017 02:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 01 Jun 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
sewer water over flow in this rode of varanasi
तीन माह से मानिकपुर-डिहवा मार्ग पर भरा है पानी, फैल रहीं बीमारियां - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के मानिकपुर-डिहवा मार्ग पर सीवर का पानी जमा होने की समस्या जस की तस बनी हुई है। बुधवार को एक से डेढ़ फीट तक भर गया। लोगों के चौखट तक पानी पहुंच गया। मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है। लोग रास्ते बदलकर गंतव्य को पहुंच रहे हैं। इससे व्यापार चौपट हो रहा है। 
विज्ञापन



इस मार्ग पर तीन माह से पानी भरा है लेकिन जिम्मेदार झांकने तक आते। जबकि इस समस्या को लेकर प्रधानमंत्री के संसदीय दफ्तर में भी उठा चुके हैं। स्थानीय लोग डीएम कार्यालय के हेल्पलाइन पर शिकायत कर चुके हैं। लोगों का कहना है कि सीवर में आने-जाने वाले लोगों के पैरों में खुजली हो गई है। मुहल्ले में संक्रामक बीमारी फैलने लगी है।  
विज्ञापन


समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र के संतोष कुमार मौर्य ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। मांग की है कि सीवेज की समुचित व्यवस्था हो, जिससे बाशिंदे घर से बाहर निकल सकें। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजातालाब में हाईवे पर आना-जाना हुआ मुश्किल
राजातालाब कस्बे में नालियां जाम होने के कारण कई दिनों से सीवर का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बह रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़े वाहनों के गुजरने पर गंदे पानी के छींटे राहगीरों पर पड़ते हैं।

वहीं, दूकानों के सामने बजबजाती गंदगी और बदबू के चलते लोगों का व्यवसाय चौपट हो रहा है तो घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। 
राजातालाब में जल निकासी के लिए राजमार्ग के दोनों तरफ बड़ी-बड़ी नालियां बनाई गई हैं।

लंबे समय से सफाई न होने की वजह से नालियां जाम हो गई हैं, जिसके चलते घरों से निकलने वाला गंदा पानी उफना कर सड़क पर बह रहा है। गंदे पानी से चल कर आना-जाना लोगों की मजबूरी बन गई है।


ट्रक अथवा बसें जब तेज गति से निकलती हैं तो गंदे पानी के छींटे राहगीरों के साथ ही दूकानों पर भी पड़ते हैं। करीब एक किलोमीटर तक नारकीय स्थिति बनी हुई है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी नालियों की सफाई नहीं कराई जा रही, जिससे स्थानीय व्यापारियों में रोष पनपने लगा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed