फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sewer water filled in Mahashamshaneshwar Mahadev temple The idols of Manikeshwari Mata also drowned

महाश्मशानेश्वर महादेव मंदिर: दिगंबर जहां स्वयं आते हैं मसाने की होली खेलने, वहां भरा सीवर का बदबूदार पानी

Sun, 01 Oct 2023 03:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 01 Oct 2023 03:08 PM IST
सार

मंदिर की पश्चिमी दीवार के पास से सीवर का पानी गर्भगृह तक पहुंच गया। शनिवार की सुबह जब भक्त मंदिर पहुंचे तो देखा कि परिसर में चार फीट से अधिक गंदा पानी भरा है।

विज्ञापन
Sewer water filled in Mahashamshaneshwar Mahadev temple The idols of Manikeshwari Mata also drowned
महाश्मशानेश्वर महादेव मंदिर में भरा सीवर का पानी, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिकर्णिका घाट स्थित महाश्मशानेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार की देर रात सीवर का पानी भर गया। इस कारण बाबा महाश्मशानेश्वर की पूजा-अर्चना और भोग नहीं लग पा रहा। मणिकेश्वरी माता और काली माता का विग्रह भी डूबा है। इससे श्रद्धालु नाराज हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- स्वच्छता ही सेवा अभियान: जब घाट पर झाड़ू लगाते नजर आए मंत्री और मेयर; शिव-पार्वती ने दिया ये संदेश

विज्ञापन

मंदिर की पश्चिमी दीवार के पास से सीवर का पानी गर्भगृह तक पहुंच गया। शनिवार की सुबह जब भक्त मंदिर पहुंचे तो देखा कि परिसर में चार फीट से अधिक गंदा पानी भरा है। क्षेत्र के दिलीप यादव ने नाराजग जताई और कहा कि कचौड़ी गली, ब्रह्मनाल, नीलकंठ के कई मोहल्लों का सीवर घाट किनारे की सीवर लाइन से होकर जाता था, जो सिंधिया और राजघाट होते हुए सीधा निकल जाता था। सीवर लाइन पुरानी हो चुकी है। धाम का निर्माण हुआ तो काॅरिडोर की सीवर लाइन भी इससे जोड़ दी गई। इसके बाद समस्या गहरा गई। महाश्मशान नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष चैनु प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह समस्या दो साल बनी है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed