{"_id":"60c26ca28ebc3e817937f0fb","slug":"sewer-diversion-work-will-continue-till-december-due-to-corona-varanasi-news-vns59415170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की वजह से सीवर डायवर्जन का काम दिसंबर तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की वजह से सीवर डायवर्जन का काम दिसंबर तक चलेगा
विज्ञापन
कोरोना की वजह से सीवर डायवर्जन का काम अब दिसंबर तक चलेगा। अधिकारी नए साल से गंगा में एक बूंद भी सीवर नहीं गिरने का दावा कर रहे हैं। सात किमी पाइप लाइन बिछाने में 681 मीटर का काम बचा है। बारिश में काम बंद रहेगा। इसके बाद ही दोबारा काम शुरू किया जाएगा। जितने दिनों तक बारिश नहीं होगी और मिट्टी सूखी रहेगी तो खोदाई व अन्य कार्य होंगे। गंगा को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए नमामि गंगे के तहत सीवर रोकने का काम जारी है। इसी के तहत लहुराबीर से कबीरचौरा मार्ग पर शाही नाले की पाइप लाइन को डायवर्ट किया जा रहा है। अभी इस पाइप से खिड़किया घाट पर सीवर गिर रहा है। मौजूदा समय में खिड़कियां घाट के नाले को टैप करने का काम चल रहा है। इसी से गंगा में सीवर अभी जा रहा है। दीनापुर में खिड़किया घाट पर गिरने वाला सीवर जाएगा। खिड़किया घाट पर गिरने वाले सीवर को डायवर्ट करने के लिए खोदाई का काम जारी है। काम पूरा होने के बाद गंगा में एक बूंद भी सीवर नहीं गिरेगा। यह काम जून तक पूरा होना था। दीनापुर के पुराने एसटीपी में 80 एमएलडी सीवरेज आता है, जो ट्रीट कर पाइपलाइन से गंगा में भेजा जाता है। 140 एमएलडी का प्लांट बना है। वर्तमान में 120 एमएलडी सीवरेज आ रहा है, जो ट्रीट कर वरुणा नदी में गिराया जाता है।
कोट
सीवर डायवर्जन का काम चल रहा है। पहले यह काम जून में पूरा होना था, लेकिन कोरोना के चलते काम नहीं होने से अब यह दिसंबर तक पूरा होगा। बारिश में चार महीने काम बंद हो जाएगा। इसके बाद 681 मीटर पाइप डालने का काम पूरा कराया जाएगा। जनवरी से सीवर गंगा में नहीं जाएगा।
एके पुरवार, मुख्य अभियंता जल निगम
इनसेट
दीनापुर एसटीपी - 140 एमएलडी
रमना एसटीपी - 50 एमएलडी
गोइठहां एसटीपी - 120 एमएलडी
भगवानपुर, डीएलडब्ल्यू-20 एमएलडी
विज्ञापन
कोट
सीवर डायवर्जन का काम चल रहा है। पहले यह काम जून में पूरा होना था, लेकिन कोरोना के चलते काम नहीं होने से अब यह दिसंबर तक पूरा होगा। बारिश में चार महीने काम बंद हो जाएगा। इसके बाद 681 मीटर पाइप डालने का काम पूरा कराया जाएगा। जनवरी से सीवर गंगा में नहीं जाएगा।
विज्ञापन
एके पुरवार, मुख्य अभियंता जल निगम
इनसेट
दीनापुर एसटीपी - 140 एमएलडी
रमना एसटीपी - 50 एमएलडी
गोइठहां एसटीपी - 120 एमएलडी
भगवानपुर, डीएलडब्ल्यू-20 एमएलडी