फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Several trains canceled, many of the changed route

कई ट्रेनें निरस्त, कई का बदला रूट

Fri, 04 Sep 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 04 Sep 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Several trains canceled, many of the changed route
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर वाशिंग एप्रन बनाने का काम आज से शुरू हो जाएगा। इसके मद्देनजर इन दोनों स्टेशनों से चलने और गुजरने वाली कई ट्रेनों के निरस्तीकरण, शॉर्ट टर्मिनेशन, मार्ग परिवर्तन तथा कुछ के अतिरिक्त ठहराव का निर्णय लिया गया है। 21 अक्तूूबर तक चलने वाले इस काम के दौरान मंडुवाडीह स्टेशन से चलने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस सहित सभी ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म संख्या दो व तीन से किया जाएगा।
विज्ञापन


गुरुवार को कार्य आरंभ होने से पूर्व कोऑर्डिनेशन व यात्री सुविधाओं के मद्देनजर उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर चलता रहा। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी मंडल पूर्वोत्तर रेलवे एसके कश्यप ने यात्रियों से अपील की कि मंडुवाडीह स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने वाले यात्री गाड़ी के निर्धारित समय से कुछ समय पहले स्टेशन पहुंचे और प्लेटफार्म दो व तीन पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही यात्रियाें को जागरूक करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती के साथ ही फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए हैं। इसी प्रकार कैंट रेलवे स्टेशन के चीफ ट्रैफिक मैनेजर रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने यात्री सुविधाआें का विशेष ख्याल रखने का निर्देश सभी अधिकारी और कर्मचारियों को दिया है। यात्रियों से भी रेलवे का सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन


आज से 21 अक्तूबर तक ये गाड़ियां रहेंगी निरस्त
वाराणसी सिटी-भटनी जं.-वाराणसी सिटी पैसेंजर (गाड़ी संख्या 55124 व 55121 ), वाराणसी सिटी-बलिया-वाराणसी सिटी पैसेंजर (गाड़ी संख्या 55133 व 55134) और इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी पैसेंजर (गाड़ी संख्या 55126 व 55129)
विज्ञापन
विज्ञापन


 शॉर्ट टर्मिनेशन व शॉर्ट ओरिजिनेशन-
- 20 अक्टूबर तक लखनऊ जं. से मंडुवाडीह जंक्शन के बीच चलने वाली कृषक एक्सप्रेस (15007-15008) वाराणसी सिटी से ही चलेगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी से मंडुवाडीह के बीच निरस्त रहेगी।
- 15103/15104 गोरखपुर-मंडुवाडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन चार सितंबर से 21 अक्तूबर तक गोरखपुर एवं वाराणसी सिटी के बीच किया जाएगा। यह गाड़ी वाराणसी सिटी से मंडुवाडीह के बीच निरस्त रहेगी।
- 15111 व 15112 छपरा-वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन चार सितंबर से 21 अक्तूबर तक छपरा एवं मऊ के मध्य किया जायेगा। यह गाड़ी मऊ से वाराणसी के बीच निरस्त रहेगी।
- 55119 गोरखपुर-मंडुवाडीह सवारी गाड़ी का संचालन चार सितंबर से 21 अक्तूबर तक गोरखपुर एवं मऊ के मध्य किया जायेगा। यह गाड़ी मऊ से मंडुवाडीह के बीच निरस्त रहेगी।
- 55122 वाराणसी सिटी-भटनी जं. सवारी गाड़ी का संचालन चार सितंबर से 21 अक्तूबर तक मऊ एवं भटनी के मध्य किया जायेगा। यह गाड़ी मऊ से वाराणसी सिटी के बीच निरस्त रहेगी।

-14345 व 13346 सिंगरौली-वाराणसी का टर्मिनेशन व ओरिजिनेटिंग स्टेशन 48 दिनों तक काशी होगा। यह कैंट रेलवे स्टेशन से काशी के बीच निरस्त रहेगी।
- 55149 गोरखपुर-मंडुवाडीह व 55132 मंडुवाडीह-छपरा इंटरसिटी वाराणसी सिटी से चलेगी। ये ट्रेनें मंडुवाडीह-वाराणसी सिटी के बीच निरस्त रहेंगी।
 
मार्ग परिवर्तन-
- 11082 व 11081 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, 18201 व 18202 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस, 15021 व 15022 शालीमार-गोरखपुर-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस और 19051 व 19052 सूरत-मुजफ्फ रपुर-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस चार सितंबर से 21 अक्तूबर तक अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-वाराणसी जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-जौनपुर-वाराणसी जं. के रास्ते चलेगी।

अतिरिक्त ठहराव-
- 15008 लखनऊ जं.-मंडुवाडीह कृषक एक्सप्रेस का ठहराव तीन सितंबर से 20 अक्तूबर तक मऊ-वाराणसी सिटी के मध्य प्रत्येक स्टेशन पर दिया जाएगा।
- 15007 मंडुवाडीह-लखनऊ जं. कृषक एक्सप्रेस का ठहराव चार सितंबर से 21 अक्तूबर तक वाराणसी सिटी-मऊ के मध्य प्रत्येक स्टेशन पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed