फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven thousand candidates left PCS pre examination in jaunpur

यूपी पीसीएस प्री 2018: जौनपुर में सात हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

Sun, 28 Oct 2018 09:21 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 28 Oct 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
Seven thousand candidates left PCS pre examination in jaunpur
परीक्षा छूटने के बाद शहर में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री 2018 परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। जौनपुर के 48 केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। जिले में 8046 ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 15296 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के लिए कुल 22342 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन


परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली में 2.30 बजे से 4.30 बजे तक कराई गई। परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए 48 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। सुबह की पाली में परीक्षा शुरू होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। परीक्षा छूटने के बाद भीड़ और जाम से निजात पाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन


पहली पाली में 7046 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार दूसरी पाली की परीक्षा में 15644 ने भाग लिया जबकि 15664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा की भीड़ को देखते हुए शहर में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे। टीडी कालेज में तो सुरक्षा को देखते हुए दक्षिणी गेट को बंद करा दिया था। केवल सामने के गेट से ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते रहे। कई चक्रों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा में किसी तरह की दिक्कत न इसे देखते हुए बड़े सेंटरों पर गेट पर ही तलाशी लेने के बाद छात्रों को भीतर दाखिल होने दिया गया।

बाहर आए अधिकांश छात्रों के पास मोबाइल फोन और बैग था। जिसे परीक्षा शुरू होने से पहले ही जमा करा लिया गया। अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया की वह अपना सामान काउंटर पर जमा करके ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश करें। सभी केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई गई।

पीसीएस परीक्षा में पूछे गए ये सवाल

Seven thousand candidates left PCS pre examination in jaunpur
demo pic
दो पालियों में आयोजित परीक्षा में पहली पारी में सामान्य ज्ञान और इतिहास से जुड़े सवाल थे। दूसरी पाली में गणित और अर्थशास्त्र ने जरूर परीक्षार्थियों को परेशान किया। परीक्षा में ज्यादातर सवाल उत्तर प्रदेश से जुड़े थे और प्रवासी भारतीय सम्मेलन से जुड़े सवाल भी थे। बनारस जिले भर में करीब 41 हजार परीक्षार्थियों में से 33441 दोनों पालियों में परीक्षा देने पहुंचे।  परीक्षा के मद्देनजर सुबह से ही पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। हालांकि दोनों पालियों की परीक्षा देकर निकले ज्यादातर अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र पर संतोष जताया। 

परीक्षा छूटने के बाद शहर में लगा जाम

Seven thousand candidates left PCS pre examination in jaunpur
शहर में जाम - फोटो : अमर उजाला
 पीसीएस की परीक्षा छूटने के बाद शहर में जाम में जाम जैसी स्थिति खड़ी हो गई है। टीडी कालेज गेट के सामने तो करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। जाम फंसे वाहन चालक भी अपने वाहन बंद कर खड़े हो गए। भीड़ इतनी अधिक थी पैदल  निकल पाना मुश्किल हो रहा था।  

टीडी कालेज, टीडी पीजी महिला कालेज में सेंटर होने के कारण पूरा जाम लग गया था। शाम के समय जब परीक्षा छूटी तो शहर में जाम जैसी स्थिति खड़ी हो गई। टीडी कालेज गेट पर तो आधे घंटे के लिए आवागमन रुक सा गया। टीडी कालेज गेट से रोडवेज, वाजिदपुर तिराहा से जेसीजी चौराहा, ओलंदगंज और भंडारी स्टेशन पर भी छात्रों की भीड़ रही।

आवागमन बहाल कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रोडवेज पहुंचने के लिए छात्रों में होड लगी रही। बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर, शाहगंज, रामपुर, जलालपुर, केराकत मार्ग पर जाने वाले वाहनों में ठुस कर गंतव्य के लिए रवाना हुए। कुछ छात्र तो काफी देर तक रोडवेज परिसर में बसों का इंतजार करते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed