{"_id":"5f7645de8ebc3e9bbf6b3533","slug":"seven-fromcorona-in-purvanchal-333-new-patients-in-azamgarh-varanasi-and-vindhya-mandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में कोरोना से 7 लोगों की गई जान, आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में 333 नए मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में कोरोना से 7 लोगों की गई जान, आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में 333 नए मरीज
Fri, 02 Oct 2020 10:52 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के जिलों में गुरुवार को कोरोना के 333 मरीज मिले, जबकि बलिया में तीन और वाराणसी में दो और चंदौली और गाजीपुर में एक-एक को मिलाकर कुल सात मरीजों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वाराणसी में कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने की कवायद का खास असर नहीं दिख रहा है। गुरुवार को भी जिले में 166 नए मरीज मिले, जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गई। बलिया में 44 नए कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई। चंदौली में 21 मरीज मिले, जबकि एक की मौत हो गई। गाजीपुर में 14 मरीज मिले और एक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सोनभद्र में कलेक्ट्रेट कर्मचारी समेत 42 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। मऊ में सीएमओ कार्यालय, बीएसए कार्यालय के एक-एक कर्मचारी सहित 21 नए संक्रमित मिले। मिर्जापुर में पांच महिलाओं समेत 13 कोराना पाजिटिव मिले। भदोही में औराई सीएचसी की चिकित्सक, सुरियावां सीएचसी की महिला स्वास्थकर्मी समेत 12 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन