फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven couples tied the knot in a mass marriage ceremony, the minister gave his blessingsSeven couples tied the knot in a mass marriage ceremony, the minister gave his blessings

Varanasi News: सामूहिक कन्या विवाह में सात जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री ने दिया आशीर्वाद

Fri, 27 Feb 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Seven couples tied the knot in a mass marriage ceremony, the minister gave his blessingsSeven couples tied the knot in a mass marriage ceremony, the minister gave his blessings
श्री खड़ाऊ बीर बाबा धाम न्यास की ओर से सामूहिक विवाह में शामिल लोग। संवाद
मढ़वा (लमही) स्थित श्री खड़ाऊ वीर बाबा धाम न्यास के वार्षिक उत्सव के अंतर्गत बुधवार रात आयोजित सामूहिक कन्या विवाह समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सात जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। सजे-धजे मंडप, मंगल गीतों और शुभकामनाओं के बीच पूरा माहौल उत्सव जैसा रहा। क्षेत्रवासियों की भी मौजूदगी रही। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और सफल दांपत्य जीवन की कामना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक सहयोग और समरसता का प्रतीक हैं। इससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। सभी वैवाहिक रस्में मढ़वा क्षेत्र के पार्षद पति ज्ञानचंद पटेल के निर्देशन में संपन्न कराई गईं। आयोजन समिति की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक उपहार भेंट किए गए, जिनमें बेड, सिंगारदान, आलमारी और सीलिंग पंखा प्रमुख रहे। समारोह में विनोद उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, राहुल पटेल, सुनील पटेल, कमलेश त्रिपाठी, राहुल सिंह, परीक्षित सिंह, राजन राजभर और ओमप्रकाश राजभर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed