फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven cartridges found in passenger bag at Babatpur airport in varanasi

Varanasi News: बाबतपुर एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिले सात कारतूस, सीआईएसएफ ने पुलिस को सौंपा

Thu, 24 Apr 2025 09:33 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 24 Apr 2025 09:33 AM IST
सार

Varanasi News: बाबतपुर एयरपोर्ट पर हैदराबाद के एक विमान यात्री के बैग से सात कारतूस मिले। जिसके बाद यात्री को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के बाद सीआईएसएफ ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
Seven cartridges found in passenger bag at Babatpur airport in varanasi
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को हैदराबाद के एक विमान यात्री के हैंड बैग से सात कारतूस मिले। यात्री को हिरासत में लिया गया है। अकासा एयरलाइंस का विमान क्यूपी 1634 वाराणसी से हैदराबाद जाने वाले यात्रियों की जांच के समय कारतूस मिले। 

विज्ञापन


सीआईएसएफ ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में आरोपी की पहचान फैजल फिरोज खान निवासी गाजीपुर के रूप में हुई है। बताया कि पिता के नाम से उसकी लाइसेंसी पिस्टल है। पिता का बैग वह हैदराबाद जा रहा था। भूलवश कारतूस लेकर चला आया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: केंद्रों पर पहुंचीं कॉपियां-पेपर, 10 दिन चलेगी शास्त्री की परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि कारतूस के कागजात और पिस्टल मंगाई गई। पिता एक्स सर्विस मैन है, उनकी लाइसेंसी पिस्टल है। पेपर के मिलान के बाद कारतूस को जब्त कर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यात्री को छोड़ दिया गया।  

इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: बनारस में दो दिनों तक लू का यलो अलर्ट जारी, जानें- चिलचिलाती गर्मी से कब मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed